{"_id":"6753af003d04a503de0dd93a","slug":"diljit-dosanjh-bangalore-concert-deepika-padukone-reached-and-taught-kannada-language-to-singer-on-stage-2024-12-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीपिका पादुकोण, स्टेज पर ही गायक को सिखाई कन्नड़ भाषा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone: दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पहुंचीं दीपिका पादुकोण, स्टेज पर ही गायक को सिखाई कन्नड़ भाषा
Sat, 07 Dec 2024 07:42 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 07 Dec 2024 07:42 AM IST
सार
दीपिका पादुकोण दिलजीत दोसांझ के बैंगलोर कॉन्सर्ट में पहुंची। इतना ही नहीं उन्होंने स्टेज से दिलजीत को कन्नड़ भाषा बोलनी भी सिखाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @vrs2001
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं। दीपिका ने इस साल सितंबर में अपनी बेटी दुआ का स्वागत किया। दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान भी काम किया था। इन दिनों वे मीडिया से कुछ दूर हैं। हाल ही दीपिका दिलजीत दोसांझ के बैंगलोर कॉन्सर्ट में पहुंचीं। वे इस शो में स्टेज पर पहुंची साथ ही उन्होंने पंजाबी गायक को कन्नड़ की कुछ पंक्तियां भी समझाईं।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @vrs2001
वायरल हो रहा दिलजीत का वीडियो
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिलजीत अपनी आवाज का जादू प्रशंसकों पर चलाते नजर आ रहे हैं। इस बीच दीपिका के स्वागत की बात होती है, इससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हो जाते हैं।
दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिलजीत अपनी आवाज का जादू प्रशंसकों पर चलाते नजर आ रहे हैं। इस बीच दीपिका के स्वागत की बात होती है, इससे उनके प्रशंसक बहुत खुश हो जाते हैं।
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @vrs2001
दीपिका ने दिलजीत को सिखाई कन्नड़
वायरल वीडियो में दीपिका दिलजीत को कन्नड़ में कुछ पंक्तियां सिखाती नजर आ रही हैं। दोसांझ के अनुरोध पर, उन्होंने उन्हें ‘नानू निनिगे प्रीतिस्टिनी’ कहना सिखाया, जिसके तुरंत बाद दर्शक उनका उत्साहवर्धन करने से खुद को रोक नहीं पाए। बता दें कि इस लाइन का अर्थ है- 'मैं तुमसे प्यार करता हूं'।

Started the year with @diljitdosanjh's cameo at Ed Sheeran's concert, ending with Deepika Padukone's cameo at Diljit's concert 😂 pic.twitter.com/BNlni2KQLj
— Vaibhav Raj Singh (@vrs2001) December 6, 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण
- फोटो : इंस्टाग्राम @vrs2001
दिलजीत ने की दीपिका की तारीफ
उन्होंने कहा, "दीपिका पादुकोण, क्या आप यकीन कर सकते हैं दोस्तों? उन्होंने अविश्वसनीय रूप से काम किया है और हमने उन्हें बड़े पर्दे पर देखा है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं उन्हें इतने करीब से देख पाऊंगा। वह बहुत प्यारी हैं और उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है। हम सभी को उन पर बहुत गर्व है।"

बेटी के जन्म के बाद पहली बार नजर आईं दीपिका
दीपिका अपनी बेटी के जन्म के बाद पहली बार किसी शो में नजर आईं हैं। इस शो में दीपिका ने नीली डेनिम पैंट और स्नीकर्स के साथ एक सफेद स्वेटशर्ट पहनी। कॉन्सर्ट के एक अन्य वीडियो में उन्हें पंजाबी गायक के शानदार प्रदर्शन का आनंद लेते हुए दिखाया गया। वह करीना कपूर खान अभिनीत 'क्रू' के गाने चोली के पीछे दिलजीत के वर्जन पर भी थिरकती नजर आईं।