फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिलजीत दोसांझ के कुंकिग वीडियोज देखकर शेफ संजीव कपूर की मां को आया मजा, बोले- आपसे लेनी होगी ट्रेनिंग

Fri, 17 Apr 2020 12:46 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 17 Apr 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh cooks chilly panner chief sanjeev kapoor mother watched his cooking video and praised
Diljit Dosanjh and Sanjeev Kapoor - फोटो : Social Media

कोरोना वायरस के बढ़ते कहर की वजह से लॉकडाउन की अवधि बढ़ाकर 3 मई कर दी गई है। आम लोगों की तरह फिल्मी सितारे भी अपने-अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। इस दौरान एक्टर्स अक्सर अपने घरों में काम करते हुए नजर आ रहे हैं। पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों सोशल मीडिया पर कुकिंग क्लास दे रहे हैं।

Diljit Dosanjh cooks chilly panner chief sanjeev kapoor mother watched his cooking video and praised
Diljit Dosanjh - फोटो : Social Media

दिलजीत अक्सर कोई न कोई नई डिश बनाकर लोगों के साथ शेयर करते रहते हैं। साथ ही लोगों को अपनी तरफ से टिप्स भी देते हैं। कुछ दिन पहले दिलजीत ने 'पालक पनीर दो पायजा' बनाया था। अब इस बार उन्होंने चिली पनीर बनाकर दर्शकों के साथ इसकी रेसपी साझा की है। 

Diljit Dosanjh cooks chilly panner chief sanjeev kapoor mother watched his cooking video and praised
Diljit Dosanjh - फोटो : Social Media

तस्वीरों के जरिए दिलजीत ने चिली पनीर को बनाने की विधि बताई है। इसमें पनीर को फ्राई करने से लेकर ग्रेवी तक बनाया बताया गया है। दिलजीत की कुकिंग की तारीफ मशहूर शेफ संजीव कपूर ने भी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh cooks chilly panner chief sanjeev kapoor mother watched his cooking video and praised
Sanjeev Kapoor's Mother - फोटो : Social Media

संजीव कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी मां दिलजीत की कुंकिग वीडियोज देख रही हैं। इसे शेयर करते हुए संजीव कपूर ने लिखा है, 'पाजी आपकी कुकिंग वीडियोज देखकर मम्मी को बड़ा मजा आ रहा है। मुझे आपसे ट्रेनिंग लेने के लिए आना होगा।'

विज्ञापन
Diljit Dosanjh cooks chilly panner chief sanjeev kapoor mother watched his cooking video and praised
संजीव कपूर

संजीव कपूर के इस ट्वीट पर दिलजीत ने रिप्लाई करते हुए लिखा, ओएमजी खुद असली मास्टर शेफ, सर मेरी तरफ से मम्मी जी को प्यार और गले लगाना। और सर आप तो गुरु जी हो, हम लोग तो लॉकडाउन शेफ हैं।' 

कोटा फैक्ट्री के कलाकार को मिला एमएक्स प्लेयर पर बड़ा मौका, इस सीरीज में चुराएंगे गर्लफ्रेंड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed