फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पंजाब से बॉलीवुड पहुंचे दिलजीत दोसांझ ने बड़े स्टार्स को लेकर कह दी 'बड़ी बात'

Tue, 13 Feb 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
Diljit Dosanjh opens up about working with big bollywood stars, to be seen with sonakshi soon
Diljit
कई हिट पंजाबी फिल्मों में काम करने के बाद 'उड़ता पंजाब' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने बड़े स्टार्स के साथ काम करने को लेकर बयान दिया है। दिलजीत ने कहा कि बड़े स्टार्स के साथ काम करके न्यू कमर्स सेफ फील करते हैं।
Diljit Dosanjh opens up about working with big bollywood stars, to be seen with sonakshi soon
दिलजीत जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में करण जोहर और सोनाक्षी के साथ दिखाई देंगे। दिलजीत ने अपनी पहली ही फिल्म में शाहिद कपूर और करीना कपूर जैसे बड़े एक्टर्स के साथ काम किया था। उन्होंने कहा, नए आर्टिस्ट बड़े एक्टर्स के साथ काम करके काफी सेफ फील करते हैं। 
 
Diljit Dosanjh opens up about working with big bollywood stars, to be seen with sonakshi soon
IANS को दिए एक इंटरव्यू में दिलीजीत ने कहा, "बड़े स्टार्स के साथ काम करके मुझे कभी नहीं लगा कि मेरे काम को महत्व नहीं मिला। किसी का होना मेरे काम पर कोई असर नहीं डालता।" 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में दिलजीत के साथ सोनाक्षी लीड रोल में नजर आएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh opens up about working with big bollywood stars, to be seen with sonakshi soon
इसके अलावा दिलजीत जल्द ही भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक 'सूरमा' में लीड रोल करते दिखेंगे। हॉकी पर आधारित इस फिल्म की तुलना अक्षय की फिल्म 'गोल' से करने पर दिलजीत ने कहा था कि 'मैं अक्षय पाजी से तुलना के बारे में सोच भी नहीं सकता। हमारी तुलना तो हो ही नहीं सकती। वे सुपरस्टार हैं और मैंने अभी सिर्फ 2 फिल्में की हैं, इसलिए उनके जैसे सुपरस्टार और मेरे जैसे न्यूकमर का कोई मुकाबला नहीं है।'
 
विज्ञापन
Diljit Dosanjh opens up about working with big bollywood stars, to be seen with sonakshi soon
दिलजीत दोसांझ ने कहा, 'यह बहुत अच्छी बात है, इससे अपने राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा मिलेगा। मैंने बहुत मेहनत की क्योंकि मैंने हॉकी कभी खेली नहीं थी। संदीप सिंह, जिन पर फिल्म बन रही है, उन्होंने खुद मुझे हॉकी सिखाई तो थोड़ा आसान हो गया।'
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed