{"_id":"5ae46add4f1c1b87098b6c66","slug":"diljit-dosanjhs-soorma-film-released-postponed-to-avoid-clash-with-ranbir-kapoors-sanju","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर के 'संजू' ने दिलजीत के 'सूरमा' पर गिराई गाज, वजह चौंकाने वाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर के 'संजू' ने दिलजीत के 'सूरमा' पर गिराई गाज, वजह चौंकाने वाली
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Apr 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
film posters of soorma and sanju
दिलजीत दोसांझ और तापसी पन्नू अभिनीत 'सूरमा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें फिल्म पहले 29 जून को रिलीज होने वाली थी। माना जा रहा है कि यह जद्दोजहद रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'संजू' के साथ होने वाले क्लैश से बचने के लिए की जा रही है।
Trending Videos
diljit dosanjh
अभिनेता/ गायक दिलजीत दोसांझ बायोपीक में पूर्व हॉकी कप्तान संदीप सिंह की भूमिका निभाएंगे। बताया जा रहा है कि सूरमा की रिलीज डेट अब 13 जुलाई तय कर दी गई है। संदीप की कहानी इतनी प्रेरणादायक है कि उनके जीवन पर बनी यह बॉलीवुड बॉयोपिक देखने के काबिल होगी। जीत, हार, जीवन और मृत्यु से संघर्ष करने वाले ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह की कहानी 'सूरमा' के रूप में बड़े पर्दे पर तकरीबन 2 महीने बाद दर्शकों की वाहवाही लूटने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Diljit Dosanjh
बता दें वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कैप्टन हैं। उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर्स के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी इस प्रतिभा से भारतीय हॉकी को कई स्वर्णिम पल दिए हैं। अब एक बार फिर संदीप ने खेल में वापसी कर ली है लेकिन इस बार फील्ड पर हो रही हलचल के बारे में जानकारी देते हुए एक कॉमेंटेटर के रूप में वह नजर आएंगे। उन्होंने 2012 के ओलंपिक लंदन में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत का नाम रोशन किया था जहां वे क्वालिफायर में सबसे ज्यादा गोल दागने वाले खिलाड़ी बने।
Diljit Dosanjh
संदीप को दुनिया का सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर माना जाता है, जिनकी ड्रैग की स्पीड 145 km/hr है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से भी जाना जाता है। शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म 'सूरमा' सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है। बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक निर्देशक शाद अली पहली बार किसी बायोपिक पर काम कर रहे हैं। शाद अली कहते हैं कि लोग हमेशा से सच पर आधारित कहानियों की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं और हमारा काम है लोगोंं को बेहतरीन कहानियां बयां करना। इस बायोपिक में मेरा इरादा भी कुछ ऐसा ही है। कहानी सच पर आधारित है।
विज्ञापन
दलजीत दोसांझ संदीप सिंह
- फोटो : SOCIAL MEDIA
लेकिन, कहीं-कहीं ऐसे मो़ड़ भी आते हैं जहां बिंदुओं को कल्पनाओं मेें ढाला गया है। कहानी कहते समय ऐसा जरूरी भी होता है, क्योंकि इसी में दर्शकों को बांधने का दम होता है। लेकिन यह भी सच है कि कोई भी पूरी तरह से काल्पनिक दुनिया दिखाने का इरादा नहीं रखता है। जो लोग ऐसा करते हैं, मुझे नहीं लगता कि वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काम करती हैं।अली ने यह भी कहा कि उन्हें बायोपिक पर काम करने के दौरान संदीप के परिवार से काफी मदद मिलती रही है। वे आगे कहते हैं फिल्म में सब कुछ अनकहा होगा। संदीप सिंह के जीवन को पूरी तरह से कौन जानता है? यहां तक कि मैं अपने जीवन के बारे में ज्यादा नहीं जानता था। फिल्म में अभिनेता अंगद बेदी को बिक्रमजीत (संदीप के बड़े भाई) के रूप में शामिल किया जाएगा, जो खुद को पाकिस्तानी हॉकी टीम के सदस्य के रूप में दिखाए जाएंगे।

कमेंट
कमेंट X