सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

26YearsofDDLJ: , काजोल ने साझा किया फिल्म का आइकोनिक सीन, राज और सिमरन के दीवाने हुए फैंस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Wed, 20 Oct 2021 06:39 PM IST
विज्ञापन
Dilwale dulhania le jayenge completed 26 years Kajol share iconic video on social media
शाहरुख, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

बड़े पर्दे पर गढ़ी गई कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो जिंदगी भर की याद बन जाती हैं और उस कहानी से लोगों के दिल जुड़े होते हैं। एक ऐसी ही कहानी आज से 26 साल पहले दर्शकों के सामने आई थी जिसमें एक लड़के और लड़की की मोहब्बत की अनोखी दास्तान देखने को मिली थी और जिसे देखने के बाद दुनिया उनकी दीवानी हो गई थी। ये प्रेम कहानी थी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के राज और सिमरन की जिसने प्यार के मायने बदल कर रख दिए थे।



काजोल ने साझा किया पोस्ट

इस फिल्म के 26 साल पूरे होने पर अभिनेत्री काजोल ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के क्लाइमेक्स का एक सीन साझा किया है और साथ ही बेहद खास बातें लिखी हैं। काजोल ने लिखा- 26 साल पहले सिमरन ने ट्रेन पकड़ी थी और हम आज तक हर किसी को इस प्यार के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

Trending Videos
Dilwale dulhania le jayenge completed 26 years Kajol share iconic video on social media
शाहरुख खान और काजोल - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म में शाहरुख और काजोल की आइकोनिक जोड़ी नजर आई थी जिसमें काजोल सिमरन के किरदार में थी और शाहरुख खान राज के किरदार में नजर आए थे। राज और सिमरन बनकर शाहरुख और काजोल ने हर किसी को अपना फैन बना लिया था। फिल्म की कहानी को इस कदर दर्शकों का प्यार मिला था कि मुंबई के एक थिएटर में इस फिल्म का एक शो कई सालों तक प्रदर्शित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dilwale dulhania le jayenge completed 26 years Kajol share iconic video on social media
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की रिलीज के 25 साल पूरे होने पर बीते साल शाहरुख ने कहा था, “राज और सिमरन के लिए ऑन-स्क्रीन जो चीज काम कर गई, वह थी बुनियादी तौर पर काजोल और मेरी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती। यह दोस्ती इतनी सहज थी कि कैमरे के सामने ऐसे भी पल आए, जब लगा ही नहीं कि हम दोनों जरा भी एक्टिंग कर रहे हैं। हमने फिल्म का कोई भी दृश्य योजना बनाकर नहीं किया, हमने खुद को सिर्फ प्रवाह में बहने दिया। 

Dilwale dulhania le jayenge completed 26 years Kajol share iconic video on social media
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के गाने से लेकर डायलॉग तक आज भी बेहद मशहूर हैं। फिल्म के डायलॉग जैसे 'बड़े बड़े देशों में ऐसी छोटी छोटी बातें होती रहती हैं', 'राज अगर ये लड़की तुझसे प्यार करती है तो वो तुझे पलट कर जरूर देखेगी, पलट पलट पलट...' आज भी इतने यादगार हैं कि ऐसे कई सीन्स टीवी सीरियल में भी रीक्रिएट किए गए थे।

विज्ञापन
Dilwale dulhania le jayenge completed 26 years Kajol share iconic video on social media
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

काजोल और शाहरुख की जोड़ी ने हमेशा से पर्दे पर कमाल दिखाया है। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी का भी अवॉर्ड मिल चुका है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के अलावा दोनों 'बाजीगर', 'कभी खुशी कभी गम', 'कुछ कुछ होता है', 'करण-अर्जुन', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' में भी नजर आए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed