{"_id":"60a0fb808ebc3e1d0616a798","slug":"dilwale-dulhania-le-jayenge-fun-facts-when-shahrukh-khan-suddenly-thrust-kajol-in-song-ruk-ja-o-dil-deewane","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्साः जब शाहरुख ने काजोल को बाहों में भरा और फिर अचानक पटक दिया था नीचे, वजह है मजेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्साः जब शाहरुख ने काजोल को बाहों में भरा और फिर अचानक पटक दिया था नीचे, वजह है मजेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 16 May 2021 04:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के कुछ कलाकार ऐसे हैं जिनकी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती है। फैंस इन्हें पर्दे पर साथ देखकर काफी खुश होते हैं। ऐसे में शाहरुख खान और काजोल का नाम लेना जरूरी हो जाता है है क्योंकि उनका ऑनस्क्रीन रोमांस और ऑफस्क्रीन दोस्ती का हर कोई दीवाना है। शाहरुख और काजोल ने बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में साथ काम किया है। पर्दे पर अगर शाहरुख और काजोल हों तो फिल्म का हिट होना भी तय है।दोनो सितारों की सबसे खास बात ये है कि वो ऑनस्क्रीन खूब गहरा प्यार दिखाते हैं लेकिन कैमरा ऑफ होते ही मस्ती के मूड में आ जाते हैं। कितनी बार ऐसा भी हुआ जब शॉट इस वजह से ओके नहीं हो पाया क्योंकि शाहरुख और काजोल की हंसी नहीं रूक रही थी। एक ऐसा ही मजेदार किस्सा हुआ था फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के सेट पर जब शाहरुख ने काजोल को बाहों में भरा था और फिर अचानक नीचे पटक दिया था। तो चलिए आपको बताते हैं ये मजेदार किस्सा।
2 of 5
शाहरुख खान, काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे हिंदी सिनेमा की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में सितारों के अभिनय से लेकर गाने, डायलॉग, रोमांस सब कुछ दर्शकों को पसंद आया था। इसी फिल्म के एक गाने 'रुक जा ओ दिल दीवाने' की कोरियोग्राफी फराह खान ने की थी। इस गाने में दिखाया गया था कि शाहरुख काजोल के साथ फ्लर्टिंग करते नजर आते हैं और गाना खत्म होते ही वो काजोल को नीचे गिरा देते हैं।
3 of 5
काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पता था कि गाना कैसे शूट होना है, उन्हें कैसे एक्सप्रेशन देने हैं लेकिन नीचे गिराने वाली बात उन्हें किसी ने नहीं बताई थी। काजोल ने कहा कि, 'फराह खान ने शाहरुख को अकेले में कहा था कि तुम काजोल के साथ डांस करते करते हुए उसे बाहों में भर लेना और फिर उसे नीचे गिरा देना, लेकिन उसको बताना नहीं। ऐसे में जब सीन शूट हुआ तो शाहरुख ने अचानक ऐसा ही किया और मैं एकदम अवाक रह गई। ऐसे में इस सीन को काफी पसंद किया गया क्योंकि मेरे एक्सप्रेशेन बिल्कुल नेचुरल निकले थे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
शाहरुख और काजोल की इस फिल्म से जुड़े और भी किस्से थे जो काफी मशहूर हुए। बताते हैं कि आदित्य चोपड़ा और यश राज इस फिल्म में एक्शन सीन नहीं रखना चाहते थे, लेकिन शाहरुख खान के कहने पर फिल्म के क्लाइमेक्स में मार धाड़ के दृश्य डाले गए थे। शाहरुख का कहना था कि डीडीएलजे के हिट होने के पीछे एक वजह ये भी थी कि क्लाइमेक्स में एक्शन सीन रखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी बाकी फिल्मों में भी जबरदस्ट हिट हुई। डीडीएलजे के अलावा शाहरुख और काजोल 'कुछ कुछ होता है', 'बाजीगर', 'कभी खुशी कभी गम', 'माई नेम इज खान' और 'दिलवाले' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।