फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लव बर्ड्स: शीशे के आर-पार पति राज के साथ नजर आईं शिल्पा शेट्टी, लिखा- 'कोरोना प्यार है'

Sun, 16 May 2021 04:44 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 16 May 2021 04:44 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty Shares Romantic Picture with Raj Kundra with Glass wall between them
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

देशभर में कोरोना महामारी की दूसरी लहर से हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना लाखों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं और ना जाने कितने अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। मनोरंजन जगत पर भी इसका गहरा असर दिखा है। कई फिल्मी सितारे इसकी चपेट में आए तो कई ने इस महामारी के आगे घुटने टेक दिए और दुनिया से अलविदा कह गए। वहीं बीते दिनों खबर थी कि शिल्पा शेट्टी के घर भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। शिल्पा शेट्टी के दो इन-हाउस स्टाफ, सास-ससुर, उनकी मां, बेटा वियान, बेटी समीशा और उनके पति राज कुंद्रा भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये दी थी और फैंस से जल्द सब ठीक हो जाने की दुआएं मांगी थीं। वहीं उनके घर में स्थिति कुछ ठीक होती नजर आ रही है। अब शिल्पा ने पति राज कुंद्रा के साथ एक तस्वीर साझा की है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Shilpa Shetty Shares Romantic Picture with Raj Kundra with Glass wall between them
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें राज भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीर में आप देख सकेंगे कि शिल्पा और राज साथ तो नजर आ रहे हैं लेकिन दोनों के बीत में एक शीशा है। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार से देख रहे हैं और प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

Shilpa Shetty Shares Romantic Picture with Raj Kundra with Glass wall between them
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

इस दौरान शिल्पा ने कोरोना से बचाव के लिए दो मास्क लगाए हैं और राज और उनके बीच एक शीशे की दीवार है। फैंस को दोनों की यह रोमांटिक तस्वीर काफी पसंद आ रही है और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। वहीं शिल्पा ने तस्वीर के साथ-साथ एक प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'कोरोना काल में प्यार, कोरोना प्यार है। धन्यवाद आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए।' 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty Shares Romantic Picture with Raj Kundra with Glass wall between them
शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा - फोटो : Instagram

शिल्पा और राज की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है और कुछ ही देर में इस तस्वीर पर कई लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। कुछ यूजर्स उन्हें प्यार के पंछी बुला रहे हैं तो कुछ का कहना है कि जानकर अच्छा लग रहा है कि अब सब ठीक हो रहा है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Shares Romantic Picture with Raj Kundra with Glass wall between them
पति और बच्चों के साथ शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही शिल्पा ने परिवार में कोरोना संक्रमण की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, 'हमारे दो इन-हाउस स्टाफ सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए हैं और उनका इलाज भी जारी है। भगवान की कृपा से, हर कोई ठीक हो रहा है। मेरा कोविड टेस्ट निगेटिव आया है। प्रोटोकॉल के अनुसार सभी सुरक्षा उपायों का पालन किया गया है, और हम त्वरित मदद और प्रतिक्रिया के लिए BMC और अधिकारियों के आभारी हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed