फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान नहीं करना चाहते थे ‘डीडीएलजे’ में काम, निर्देशक ने उनकी जगह सोच लिया था इस अभिनेता का नाम

Tue, 20 Oct 2020 02:44 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Tue, 20 Oct 2020 02:44 PM IST
विज्ञापन
dilwale dulhania le jayenge shah rukh khan do not want to sign this film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म 20 अक्तूबर 1995 को रिलीज हुई थी। फिल्म से जुड़े सभी लोगों के लिए यह मील का पत्थर साबित हुई। डीडीएलजे ने शाहरुख के करियर को एक नया मुकाम दिया लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले वो यह फिल्म नहीं करना चाहते थे।

dilwale dulhania le jayenge shah rukh khan do not want to sign this film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे: ए मॉडर्न क्लासिक’ किताब के मुताबिक, शाहरुख पहले यह फिल्म नहीं करना चाहते थे। उन्हें फिल्म की कहानी पसंद नहीं आई थी जिसमें एक लड़की को भगाकर खूबसूरत जगह पर गाना गाने का कॉन्सेप्ट था। शाहरुख को लगता था कि यह कॉन्सेप्ट कुछ ठीक नहीं है।

dilwale dulhania le jayenge shah rukh khan do not want to sign this film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

90 के दशक के मध्य में पहले से ही आमिर खान और सलमान खान की छवि लवर ब्वॉय की थी, वो बेहद सफल थे। ऐसे में शाहरुख चाहते थे कि यह भी लवर ब्वॉय जैसा ही किरदार हो जाएगा। वह इन सबसे कुछ अलग करना चाहते थे। जब फिल्म के निर्देशक आदित्य चोपड़ा ने शाहरुख को इसकी कहानी सुनाई तो उन्होंने राज के किरदार के लिए मना कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
dilwale dulhania le jayenge shah rukh khan do not want to sign this film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

शाहरुख खान की ना सुनकर आदित्य चोपड़ा काफी परेशान हो गए थे। आदित्य फिल्म के सिलसिले में शाहरुख से कई बार मिले। करीब तीन हफ्ते तक मनाने का सिलसिला चलता रहा। यही नहीं आदित्य चोपड़ा ने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी जिसके बाद वो राज के किरदार के लिए सैफ अली खान के बारे में सोचने लगे थे। फिल्म करण अर्जुन की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए हां कह दिया।

विज्ञापन
dilwale dulhania le jayenge shah rukh khan do not want to sign this film
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

बात काजोल की करें तो उनको अपना किरदार बहुत उबाऊ लगा था। एक इंटरव्यू में काजोल ने कहा था कि ‘पहले मुझे सिमरन थोड़ी बोरिंग लगी थी लेकिन मैंने उसकी खूबियों को पहचाना। तब मुझे लगा कि हर किसी के दिल में कहीं ना कहीं एक सिमरन मौजूद है। सिमरन के मन में हमेशा यह बात होती है कि उसी सही काम करना है।‘

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed