{"_id":"5d1f5f6b8ebc3e3cd810e7e2","slug":"dimple-kapadia-and-homi-adajania-photo-has-been-viral-from-the-set-of-angrezi-medium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायरेक्टर के साथ इस तरह से पेश आईं डिंपल कपाड़िया, कंधे पर पैर रखते हुए तस्वीर हुई वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायरेक्टर के साथ इस तरह से पेश आईं डिंपल कपाड़िया, कंधे पर पैर रखते हुए तस्वीर हुई वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 05 Jul 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dimple Kapadia and Homi Adajania
- फोटो : social media
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें फिल्म वेलकम बैक में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, अनिल कपूर, नाना पाटेकर, श्रुति हासन और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। अब डिंपल कपाड़िया जल्द डायरेक्टर होमी अदजानिया की फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आने वाली हैं।
Trending Videos
2 of 5
Dimple Kapadia
- फोटो : social media
इन दिनों 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग लंदन में चल रही है। इस बीच फिल्म के सेट से डिंपल कपाड़िया और होमी अदजानिया की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें डिंपल कपाड़िया डायरेक्टर होमी अदजानिया के कंधे पर पैर रखती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को होमी अदजानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film
- फोटो : twitter
डिंपल कपाड़िया के फैंस होमी अदजानिया की इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में डिंपल कपाड़िया के साथ एक्टर इरफान खान,राधिका मदान और करीना कपूर खान जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं एक्टर इरफान खान फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने काफी दिनों तक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर जैसी खतरनाकर बीमारी का सामना किया।
बीमारी को मात देकर इरफान खान करीब 8 महीने बाद लंदन से भारत वापस लौटे थे। 8 महीने तक इरफान फिल्मों से दूर थे लेकिन सोशल मीडिया पर अपने फैंस को लगातार तबीयत का अपडेट दे रहे थे। वहीं इरफान ने फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की सेट पर अपना पहला शॉट दिया तो वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
hindi medium
- फोटो : file photo
इस फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल राजस्थान में पूरा कर लिया गया है। फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में आई 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। इस फिल्म की पहली कड़ी में पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर थी लेकिन भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच सबा को फिल्म के सीक्वल में नहीं लिया गया। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।