फिल्मों और टेलीविजन जगत से जुड़ी हुई खबरों में बताएंगे आज किन खबरों पर दिनभर रही नजर। बड़े और छोटे पर्दे से जुड़ी बड़ी खबरें। जैसे अब कौन सी अभिनेत्री हुईं अस्पताल में भर्ती। अक्षय के गाने फिलहाल ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड। मरजावां का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कपिल शर्मा ने बताई राज की बात। और माहिरा को हुआ दुश्मन से प्यार।
इस अभिनेत्री की बिगड़ी तबीयत, माहिरा को पसंद आने लगे सिद्दार्थ, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब ये अभिनेत्री पहुंची अस्पताल
बॉलीवुड के गलियारों से खबर है कि लता मंगेशकर के बाद एक और अभिनेत्री अस्पताल में भर्ती हुई हैं। अभिनेत्री का नाम है डिंपल कपाड़िया। डिंपल मुंबई के हिंदुजा अस्पताल भर्ती हैं। दरअसल कुछ दिन पहले अक्षय को अस्पताल के बाहर देखा गया था। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अक्षय की तबीयत खराब है। लेकिन अब बात सामने आई है कि डिंपल कपाड़िया की तबीयत गड़बड़ है। हालांकि किस तकलीफ की वजह से डिंपल अस्पताल में भर्ती हैं इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विस्तार से पढ़ें: लता मंगेशकर के बाद अब ये अभिनेत्री हुईं अस्पताल में भर्ती, हालचाल लेने पहुंचे अक्षय-ट्विंकल
खिलाड़ी कुमार बने हिट मशीन
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार हिट मशीन बन गए हैं। फिल्मों के बाद अब अक्षय का सिक्का गानों में भी चल रहा है। दरअसल अक्षय का हाल ही में रिलीज हुआ सॉन्ग फिलहाल यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। उनके इस वीडियो को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ये गाना एक अधूरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसे बी प्राक ने गाया है। अक्षय कुमार के साथ इस म्यूजिक वीडियो में नुपूर भी नजर आ रही हैं।
विस्तार से पढ़ें: दस करोड़ से भी ज्यादा बार देखा गया अक्षय का ये गाना, वरुण के साथ WWE स्टार ने किया डांस, पांच खबरें
पहले दिन 'मरजावां' ने कमाए इतने करोड़
सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और तारा सुतारिया की फिल्म 'मरजावां' रिलीज हो गई। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है और अब फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस फिल्म ने करीब 7 करोड़ की कमाई कर ली है। वैसे देखा जाए तो पहले दिन के हिसाब से फिल्म की कमाई ठीक है। इस फिल्म में रितेश देशमुख ने एक बौने का किरदार निभाया है।
कपिल ने खोला अर्चना का राज
मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा आए दिन अपने शो में अर्चना पूरन सिंह के साथ मस्ती मजाक करते रहते हैं। हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में 'पागलपंती' की स्टारकास्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची थी। इस दौरान कपिल ने सभी को अर्चना के जवान बने रहने का राज बताया। जिसे सुन सभी हंस हंसकर लोटपोट हो गए। कपिल ने अर्चना से मजाक करते हुए कहा- 'अनिल सर आपको पता है अर्चना जी भी हमेशा जवान रहती हैं क्योंकि वो सुबह चार बजे उठती हैं। जल्दी उठकर सारे सफेद बाल काले कर लेती हैं। बस फिर क्या था, ये सुनते ही सभी खुद को हंसने से रोक ही नहीं सके।
विस्तार से पढ़ें: कपिल शर्मा ने बताया, कैसे खुद को जवान रखती हैं अर्चना पूरन सिंह?