{"_id":"5f9e16d1c64fbf3bbc33e5ef","slug":"dimpy-aka-harshita-gaur-latest-photoshoot-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं ‘मिर्जापुर 2’ की ‘डिंपी’, सोशल मीडिया पर फोटोशूट की तस्वीरें वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस हैं ‘मिर्जापुर 2’ की ‘डिंपी’, सोशल मीडिया पर फोटोशूट की तस्वीरें वायरल
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 01 Nov 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' इन दिनों धूम मचा रहा है। सीरीज के कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। शो की ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं हर्षिता गौर, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से छाप छोड़ी है। हर्षिता ने गुड्डू भइया की बहन डिंपी का किरदार निभाया है। सीरीज में वो सलवार सूट पहले एक सीधी सादी लड़की हैं लेकिन असल जिंदगी की बात करें तो हर्षिता काफी बोल्ड और स्टाइलिश हैं।
2 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
हर्षिता ने अपने फोटोशूट की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उनकी तस्वीरें देखकर एकबारगी तो प्रशंसक भी हैरान रह गए, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। तो चलिए इसी कड़ी में हर्षिता की तस्वीरें दिखाते हैं।
3 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
'मिर्जापुर 2' में हर्षिता हमेशा सलवार सूट पहने ही नजर आई हैं लेकिन असल जिदंगी में वो बिल्कुल भी 'डिंपी' जैसी नहीं है। इंस्टाग्राम पर साझा की गईं उनकी यह तस्वीरें इस बात का सबूत हैं। हर्षिता लगातार एक के बाद एक वेब शो में नजर आ रही हैं जिनमें उनका अलग अलग किरदार देखने को मिलता है लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि 'मिर्जापुर' से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
अभिनय के क्षेत्र में आने से पहले हर्षिता मॉडलिंग करती थीं। उन्होंने टीवी शो ‘साड्डा हक’ से करियर की शुरुआत की। इस शो ने उन्हें युवाओं के बीच काफी मशहूर कर दिया। शो हिट होने के बाद हर्षिता कई विज्ञापन फिल्मों में नजर आईं जिनमें डाबर वाटिका हेयर ऑयल, गार्नियर लाइट क्रिम और सनसिल्क सहित अन्य हैं।
विज्ञापन
5 of 5
हर्षिता गौर
- फोटो : instagram/harshita1210
हर्षिता का जन्म दिल्ली में हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई नोएडा के एमेटी यूनिवर्सिटी से पूरी की है। हर्षिता ने कत्थक डांस की भी ट्रेनिंग ली हुई है और देशभर में उन्होंने स्टेज शोज किए हैं। स्कूल और कॉलेज के दिनों से ही वो ड्रामा में हिस्सा लिया करती थीं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान उन्हें 'साड्डा हक' का ऑफर मिला। पढ़ाई के खत्म होने के बाद उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में ही आगे बढ़ने का फैसला लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।