ईशान खट्टर बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जो अपने अलग अभिनय के लिए जाने जाते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने करियर में कम फिल्में की हैं, लेकिन ईशान खट्टर ने अपनी हर फिल्म में अभिनय की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। ईशान खट्टर अपना जन्मदिन एक नवंबर को मनाते हैं। चलिए हम आपको उनके बारे में खास बातें बताते हैं।
बाल कलाकार के तौर पर ईशान खट्टर ने शुरू किया था अभिनय, पहली बार नजर आए थे भाई शाहिद कपूर की इस फिल्म में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईशान खट्टर का जन्म साल 1995 में अभिनेत्री नीलिमा अजीम और अभिनेता राजेश खट्टर के घर में हुआ था। राजेश खट्टर ने नीलिमा अजीम से साल 1990 में शादी की थी, लेकिन इन दोनों की शादी 11 साल ही चल सकी। इसके बाद दोनों का तलाक हो गया था। ईशान खट्टर अभिनेता शाहिद कपूर के छोटे भाई हैं। ईशान खट्टर ने अपनी पूरी पढ़ाई मुंबई से ही की है।
ईशान खट्टर के फिल्मी करियर की बात करें तो बहुत कम ही लोगों को पता है कि उन्होंने बाल कलाकार के तौर पर अपने अभिनय की शुरुआत की थी। वह पहली बार शाहिद कपूर की फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! में नजर आए थे। यह फिल्म साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जिस वक्त ईशान खट्टर ने इस फिल्म में काम किया था वह महज 10 साल के थे।
इसके बाद ईशान खट्टर ने फिल्म हाफ विडो में सह निर्देशक के तौर पर काम किया। बतौर मुख्य कलाकार ईशान खट्टर ने अपने अभिनय की शुरुआत ईरानी निर्माता-निर्देशक माजिद माजिदी की फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से की थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर के साथ अभिनेत्री मालविका मोहन मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म में ईशान खट्टर के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
अब तक ईशान खट्टर फिल्म धड़क और खाली पीली में नजर आ चुके हैं। फिल्म धड़क में उनके साथ अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म में ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। यह फिल्म मराठी सिनेमा की सुपरहिट फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक थी। ईशान खट्टर हाल ही में वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय में नजर आए हैं। इसमें उनके अभिनय को भी खूब पसंद किया गया।
पढ़ें: फिर से मोबाइल पर लौट रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कहानी, अब दिखेगी सीएम से पीएम तक की ये यात्रा