तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज का जन्म 1 नवंबर 1986 को हुआ था। इस साल इलियाना अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। इलियाना की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। मुंबई में जन्मीं इलियाना गोवा और मुंबई में ही पली बड़ीं हैं। इलियाना छोटी उम्र से ही मॉडलिंग और अभिनय में रुचि रखती थी। उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें...
साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में आईं इलियाना डिक्रूज, ब्रेकअप को लेकर रही थीं चर्चाओं में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलियाना ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में तेलुगु फिल्म 'देवदासु' से की थी। इसके बाद लगातार इलियाना ने कई फिल्मों में काम किया। तेलुगु के बाद इलियाना ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रखा। साउथ इंडियन फिल्मों की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार होने के बाद इलियाना ने बॉलीवुड में भी हाथ आजमाया और यहां भी उनकी खूब चर्चा हुई।
इलियाना ने साल 2012 में फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में इलियाना के साथ प्रियंका चोपड़ा और रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म को दर्शकों के द्वारा खूब पसंद किया गया था। साथ ही अपनी पहली ही बॉलीवुड फिल्म से इलियाना ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए इलियाना को 'बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस फीमेल' का अवॉर्ड भी मिला था। इसी साल इलियाना वरुण धवन के साथ फिल्म 'मैं तेरा हीरो' में भी नजर आई थीं।
इलियाना कुछ दिनों पहले अपने ब्रेकअप को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहीं। इलियाना और उनके ब्वॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद दोनों में से कोई भी सुलह के लिए राजी नहीं हुआ और ये रिश्ता वहीं टूट गया। ब्रेकअप के बाद इलियाना भी काफी डिस्टर्ब रही थीं। अपने ब्रेकअप के कुछ समय बाद इलियाना ने बताया था कि वो किसी बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था कि उन्हें नींद में चलने की बीमारी है। जिसकी वजह से उनके पैरों में घाव हो जाते थे।
इलियाना की प्रमुख फिल्में
इलियाना डिक्रूज ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। जिसमें 'मैं तेरा हीरो', 'रुस्तम', 'बर्फी', 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'पागलपंती', 'मुबारकां', 'रेड', 'हैप्पी एंडिंग' शामिल हैं। इलियाना ने वरुण धवन, अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणबीर कपूर जैसे फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों के साथ फिल्में की हैं।
पढ़ें: मालवी मल्होत्रा के सपोर्ट में उतरीं कंगना रणौत, कहा- 'यही है फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई'