फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐश्वर्या राय बच्चन की मॉडलिंग के दिनों की तस्वीरें, देखें कितना बदल गया लुक

Sun, 01 Nov 2020 07:47 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 01 Nov 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan birthday special here modelling days photos
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/ashley_rebello

ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म एक नवंबर 1973 को हुआ। ऐश्वर्या ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1994 में विश्व सुंदरी के खिताब ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोल दिए। लुक्स की बात करें तो मॉडलिंग के दिनों से लेकर अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आ गए हैं। तो चलिए उनकी कुछ पुरानी तस्वीरों से रूबरू करवाते हैं।

Aishwarya rai bachchan birthday special here modelling days photos
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/ashley_rebello

ऐश्वर्या राय पहले एक आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं। उन्होंने इसके लिए एडमिशन भी ले लिया था लेकिन मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी। ऐश्वर्या ने पांच साल तक क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग भी ली है।

 

Aishwarya rai bachchan birthday special here modelling days photos
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/ashley_rebello

स्कूली दिनों से ऐश्वर्या को मॉडलिंग के ऑफर मिलने लगे थे। जब वह नौवीं कक्षा में पढ़ रही थीं तब उन्होंने पहली विज्ञापन फिल्म की थी। यह एक पेंसिल का विज्ञापन था। 1993 में ऐश्वर्या ने पेप्सी के लिए एक विज्ञापन किया था जिसमें उनके साथ आमिर खान और महिमा चौधरी थे। इस विज्ञापन फिल्म से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Major throw back Alert !! Relief work on cement with 6 different looks. A calendar shoot with gorgeous @aishwaryaraibachchan_arb very stylish and futuristic. #ashleyreballo #aishwaryarai #photoshoot 📸 @atulkasbekar

A post shared by Ashley Rebello (@ashley_rebello) on


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan birthday special here modelling days photos
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : फाइल

1994 में ऐश्वर्या राय ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग की ओर अपना करियर आगे बढ़ाया और फिर फिल्मों की ओर रुख किया। उन्होंने 1997 में अपने करियर की शुरुआत तमिल फिल्म इरुवर से की। इसी साल हिंदी में ऐश्वर्या की पहली फिल्म और प्यार हो गया रिलीज हुई।

विज्ञापन
Aishwarya rai bachchan birthday special here modelling days photos
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : instagram/aishwaryaraibachchan_arb

ऐश्वर्या ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं। उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, ताल, मोहब्बतें, देवदास, उमराव जान, धूम 2, गुरु, जोधा अकबर, जज्बा और ऐ दिल है मुश्किल सहित अनेक फिल्म कीं। 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। दोनों की एक बेटी आराध्या बच्चन हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

✨🥰Always 💝✨

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed