ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्म एक नवंबर 1973 को हुआ। ऐश्वर्या ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। 1994 में विश्व सुंदरी के खिताब ने उनके लिए फिल्मों के दरवाजे खोल दिए। लुक्स की बात करें तो मॉडलिंग के दिनों से लेकर अब तक उनके लुक्स में काफी बदलाव आ गए हैं।
ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन और विवादित बयान पर ट्रोल हुए मुकेश खन्ना, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन में मसीहा बनकर उभरे अभिनेता सोनू सूद बीते कई महीनों से लोगों की मदद कर रहे हैं। गरीब और मजदूरों को घर पहुंचाने की शुरुआत करने वाले सोनू अब लोगों की निजी जिंदगी में भी सहायता करने लगे हैं। लोगों को सोनू सूद से इतनी उम्मीद है कि कुछ भी मांग बैठते हैं और सोनू भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते।
15 किलोमीटर पैदल जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल
जेम्स बॉन्ड का किरदार निभा चुके हॉलीवुड अभिनेता शॉन कॉनरी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर कॉनरी के निधन पर दुनियाभर से लोग दुख जता रहे हैं। हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियां कॉनरी के जाने से दुखी हैं।
शॉन कॉनरी के निधन पर फिल्म जगत में शोक की लहर, हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की हस्तियों ने जताया दुख
अभिनेत्री श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली का विवाद एक बार फिर बाहर आ गया है। बीते दिनों श्वेता को कोरोना हो गया था। इस वजह से उन्होंने अपने बेटे रेयांश को अलग रह रहे पति के पास छोड़ दिया था। श्वेता और उनकी बेटी पलक अपने घर में ही थे। ठीक होने के बाद श्वेता अपने बेटे को साथ ले आई थीं। अब उनके पति अभिनव ने आरोप लगाया है कि श्वेता ने उनके बेटे को लापता कर दिया है।
पति ने श्वेता तिवारी पर लगाया बेटे को लापता करने का आरोप, बोले- मुझे पुलिस की धमकी दी गई
अभिनेता मुकेश खन्ना अपने एक बयान के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था मीटू जैसे मुद्दों को जन्म देने की जिम्मेदार सिर्फ महिलाएं ही हैं। उनके मुताबिक दिक्कत तब शुरू हुई जब महिलाओं ने पुरुषों की बराबरी करने की ठानी और उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलने लगीं। ट्विटर पर अब लोग मुकेश खन्ना पर जमकर गुस्सा उतार रहे हैं।
महिलाओं पर विवादित बयान देकर फंसे मुकेश खन्ना, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगाई फटकार