अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'मिर्जापुर 2' को लेकर दर्शकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। एक तरफ जहां मिर्जापुर के पहले भाग में पुरुष किरदारों का दबदबा दिखा वहीं दूसरे भाग में महिलाएं सब पर भारी रहीं। वेब सीरीज में हर अभिनेत्री ने अपने किरदार से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इन्हीं में से एक हैं कालीन भैया की नौकरानी का किरदार निभाने वालीं राधा।
कालीन भैया की 'नौकरानी' रियल लाइफ में है बहुत ग्लैमरस, तस्वीरें देख आप भी खा जाएंगे धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेब सीरीज में सभी लोग राधा को रधिया कहकर पुकारते हैं। मिर्जापुर के पहले भाग में राधा काफी डरी सहमी दिखी थीं लेकिन दूसरे भाग में उनका किरदार काफी जबरदस्त दिखा। मुन्ना त्रिपाठी और सत्यानंद त्रिपाठी के शोषण का बदला राधा कत्ल में साथ देकर लेती है।
इनका असली नाम प्रशंसा शर्मा है। वह इससे पहले कई बार कार्यक्रमों में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने मशहूर टेलीविजन धारावाहिक 'ऑफिस ऑफिस' में बेहतरीन किरदार निभाया था। इसके अलावा प्रशंसा कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं।
प्रशंसा शर्मा का जन्म झारखंड के झुमरी तलैया में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई देहरादून से की। आगे के पढ़ाई के लिए प्रशंसा दिल्ली आ गईं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में स्नातक किया है। कॉलेज के दिनों से ही प्रशंसा थियेटर से जुड़ी रही हैं।
प्रशंसा की बोल्ड तस्वीरों को देखकर आप ये समझ गए होंगे कि वो मिर्जापुर की रधिया से कितनी अलग हैं। प्रशंसा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। उन्हें हजारों लोग फॉलो करते हैं।
15 किलोमीटर पैदल जंगल पार कर पढ़ने जाती हैं लड़कियां, सोनू सूद ने पूरे गांव के लिए भेज दी साइकिल