दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं, जो अब राजनीति में अपना झंडा गाड़ चुके हैं। अभिनेता उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट से लोकसभा उपचुनाव में उतरे और यहां पर निर्णायक जीत हासिल की, जिसके बाद अब हर जगह दिनेश लाल की चर्चा हो रही है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई सुपहिट फिल्मों में काम किया है। इसी वजह से फैंस अभिनेता की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी सुर्खियां बटोर चुके हैं। कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है, जिसमें आम्रपाली दुबे का नाम भी शामिल है।
Nirahua Affairs: आम्रपाली से पहले इस हीरोइन संग जुड़ चुका है निरहुआ का नाम, शादी की खबर तक आई थी सामने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बच्चों के पिता हैं निरहुआ
दिनेश लाल यादव ने साल 2000 में शादी रचाई थी। अभिनेता की पत्नी का नाम मंशा देवी हैं, जो लाइमलाइट से दूर रहती हैं। शादी के बाद निरहुआ और मंशा के दो बेटे और एक बेटी हुई। निरहुआ खुद भी अपनी फैमिली को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं। तभी तो उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर गिनती में ही उनके परिवार की तस्वीरें मौजूद हैं, जो काफी पुरानी हैं।
आम्रपाली दुबे संग जुड़ा नाम
निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ी है। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और दावा किया जाता है कि काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गई थीं। कई रिपोर्ट्स में दोनों के लव अफेयर की बात की जा चुकी है। इतना ही नहीं आम्रपाली और निरहुआ का रिश्ता खूब सुर्खियों में भी रहा। लेकिन कभी भी दोनों ने इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी। निरहुआ और आम्रपाली ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त ही बताया है।
इन फिल्मों में किया साथ काम
आम्रपाली की डेब्यू फिल्म का नाम 'निरहुआ हिंदुस्तानी' है, जो साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आम्रपाली निरहुआ के साथ नजर आई थीं और दोनों की जोड़ी ने भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। अभिनेत्री की पहली फिल्म ही हिट रही। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया। इसके बाद दोनों 'निरहुआ रिक्शेवाला', 'पटना से पाकिस्तान', 'बम बम बोल रहा है काशी', जैसी कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने अब तक एक साथ 25 फिल्मों में काम किया है और आगे भी ये जोड़ी एक साथ नजर आने वाली है।
पाखी हेगड़े से भी जुड़ चुका है नाम
आम्रपाली दुबे से पहले निरहुआ का नाम अभिनेत्री पाखी हेगड़े से जुड़ा था। दावा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने 'सात सहेलियां', 'प्रतिज्ञा', 'घायल खिलाड़ी' जैसी कुछ फिल्मों में एक साथ काम भी किया था। जब तक इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे ने कदम नहीं रखा था तब तक निरहुआ और पाखी हेगड़े की जोड़ी इंडस्ट्री में हिट थी। इसी दौरान दोनों के अफेयर की खूब चर्चा हुई। दावा ये भी किया गया कि पाखी और निरहुआ ने शादी कर ली। लेकिन यह सिर्फ अफवाह साबित हुई।