देश भर के लोग प्रधानमंत्री द्वारा की गई अपील 'जनता कर्फ्यू' को सफल बनाने की कोशिश में लगे हैं। बॉलीवुड स्टार्स ने जहां अपने-अपने अंदाज में लोगों से घरों में रहने की अपील की है वहीं भोजपुरी के सुपरस्टार कहे जाने वाले अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ भी खास अंदाज में लोगों से अपील करते नजर आए।
जनता कर्फ्यू के बीच वायरल हुआ भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ का गाना, कहा- 'अपना-अपना घरे भईया डटल रह...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निरहुआ ने इसके लिए खास अंदाज में एक टिकटॉक वीडियो बनाया है। इस वीडियो को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। निरहुआ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस कमेंट कर निरहुआ के इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।
#supportjanatacurfew #indiafightscorona
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on
निरहुआ ने ये अपील अपने ही सुपरहिट गाने 'निरहुआ सटल रहे' के जरिए किया है। इस गाने के जरिए उन्होंने सभी से अपील की है कि वे अपने घर पर ही डटे रहें। भोजपुरी में इस गाने को बोल हैं 'आज घरे में खईय- नहईय, कहीं बाहरा न घूमे तू जइह। 9 बजे राती ले सबसे कटल रह। अपना-अपना घरे भईया डटल रह। निरहुआ का ये गाना भी हिट हो गया है।
बता दें निरहुआ समेत तमाम भोजपुरी कलाकार जनता कर्फ्यू का समर्थन कर रहे हैं। COVID-19 के कारण बनी संकट की स्थिति के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज देश में सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक 'जनता कर्फ्यू' रहेगा।
A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on