फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirahua: राजनीति से पहले भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचा चुके हैं 'निरहुआ', ये हैं उनकी सुपरहिट फिल्में

Sun, 26 Jun 2022 09:40 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 26 Jun 2022 09:40 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Wins Azamgarh ByPoll Election Know About Actor Superhit Films here
भोजपुरी स्टार निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने फिल्मों में धमाल मचाने के बाद अब राजनीति में बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है। हाल ही में हुए लोकसभा उपचुनाव में निरहुआ ने आजमगढ़ सीट से बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल की है। अपनी इस जीत का एलान निरहुआ ने सोशल मीडिया पर किया है। सियासत में उतरने से पहले निरहुआ भोजपुरी में बतौर एक्टर काफी नाम कमा चुके हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। आज हम आपको उनकी उन पांच फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Wins Azamgarh ByPoll Election Know About Actor Superhit Films here
निरहुआ रिक्शावाला - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ रिक्शावाला

फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' दिनेश लाल यादव के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में एक है। इस फिल्म ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। साल 2007 में रिलीज हुई इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला था। यूपी-बिहार के सिंगल स्क्रीन पर यह फिल्म कई हफ्तों तक हाउसफुल चली थी। इस फिल्म के बाद उन्हें भोजपुरी फिल्मों के नए सुपरस्टार के रूप में पहचाना जाने लगा था।

Dinesh Lal Yadav Nirahua Wins Azamgarh ByPoll Election Know About Actor Superhit Films here
गंगा देवी - फोटो : सोशल मीडिया
गंगा देवी

फिल्म 'गंगा देवी' में निरहुआ बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आए थे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के काम करने से लोगों में फिल्म देखने को लेकर बड़ा उत्साह देखा गया था। निरहुआ और अमिताभ को एक साथ बड़े पर्दे पर देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Wins Azamgarh ByPoll Election Know About Actor Superhit Films here
गंगा जमुना सरस्वती - फोटो : सोशल मीडिया
गंगा जमुना सरस्वती
साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में निरहुआ के साथ रवि किशन और मनोज तिवारी जैसे बड़े सितारे नजर आए थे। इन तीन सुपरस्टार्स के एक साथ आने की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में निरहुआ के एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। 
विज्ञापन
Dinesh Lal Yadav Nirahua Wins Azamgarh ByPoll Election Know About Actor Superhit Films here
निरहुआ हिंदुस्तानी - फोटो : सोशल मीडिया
निरहुआ हिंदुस्तानी
निरहुआ की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में 'निरहुआ हिंदुस्तानी' भी शामिल है। इस फिल्म में निरहुआ का कॉमिक अंदाज लोगों को काफी पसंद आया था। निरहुआ के अलावा इस फिल्म में आम्रपाली दुबे और पाखी हेगड़े भी नजर आई थीं। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने फैंस का दिल जीत लिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed