फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirhua: बहुत कठिन थी गायक बनने की डगर, इस म्यूजिक एल्बम ने बदल दी निरहुआ की जिंदगी

Mon, 27 Jun 2022 04:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 27 Jun 2022 04:56 PM IST
विज्ञापन
Dinesh lal yadav nirhua bhojpuri actor won azamgarh bypoll know his struggle and an album changed the life
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

आजमगढ़ उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नेता भी बन गए हैं। समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराकर उन्होंने आजमगढ़ की सीट अपने नाम कर ली है। अभिनेता और फिर नेता बने निरहुआ के शुरुआती दिन काफी संघर्ष से भरे रहे हैं। पहले अभिनेता और फिर नेता बनने का उनका सफर आसान नहीं रहा है। आज निरहुआ भले ही किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं, लेकिन उन्हें ये पॉपुलरिटी और लोकप्रियता रातों-रात हासिल नहीं हुई। इसके लिए उन्होंने बहुत कड़ी मेहनत की है। वह एक किसान परिवार से आते हैं और उनका बचपन गरीबी में बीता है। 

Dinesh lal yadav nirhua bhojpuri actor won azamgarh bypoll know his struggle and an album changed the life
दिनेश लाल यादव निरहुआ - फोटो : instagram

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में जन्में निरहुआ की पढ़ाई-लिखाई कोलकाता में हुई है। कोलकाता से पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वापस अपने गांव लौट आए। निरहुआ को अपना करियर बनाना था और जिंदगी में कुछ मुकाम हासिल करना था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने करियर की तरफ ध्यान देने लगे। परिवार के लोग भी गायन और लेखन की तरफ सक्रिय थे, इसलिए इनका भी मन गायन में लगने लगा। वह गांव के छोटे-छोटे कार्यक्रमों में गाना गाने लगे। गायकी की तरफ निरहुआ की रुचि देखकर पिता ने भी उनका बहुत सपोर्ट किया।

Dinesh lal yadav nirhua bhojpuri actor won azamgarh bypoll know his struggle and an album changed the life
निरहुआ - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी म्यूजिक में अपनी आवाज दी, लेकिन कामयाबी अभी भी उनसे कोसों दूर थी। फिर 2003 में उनका म्यूजिक एल्बम 'निरहुआ सटल रहे' रिलीज हुआ। ये गाना निरहुआ के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और इसने उनकी जिंदगी बदल दी। इस गाने के हिट होने के बाद वह फैंस के दिलों पर राज करने लगे। इसी गाने की वजह से वह फैंस के बीच निरहुआ के नाम से मशहूर हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh lal yadav nirhua bhojpuri actor won azamgarh bypoll know his struggle and an album changed the life
भोजपुरी गायक निरहुआ

दरअसल पहले उन्होंने जिस कंपनी के लिए ये गाना गाया था, उसने इस गाने को नहीं लिया। इसके बाद वह सीधे टी-सीरीज के ऑफिस पहुंचे और वहां इसे दे दिया। मुंबई से लौटने के बाद वह खेती में व्यस्त हो गए। तब तक उनका ये गाना रिलीज हो चुका था और बहुत हिट हो गया था। हालांकि निरहुआ को इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं थी। वह खेती के अलावा पास के गांव में कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तब रास्ते में भारी भीड़ उन्हें सुनने के लिए इकट्ठा हो गई और लोग चिल्लाने लगे 'निरहुआ सटल रही'। तब उन्हें पहली बार अपनी कामयाबी का एहसास हुआ। इस गाने के बाद से शुरू हुए सफर ने रुकने का नाम नहीं लिया। इसके बाद उन्होंने तमाम गाने गाए और कई फिल्में भी की हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed