फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिपाशा के साथ बेहद बोल्ड शूट करवाने पर विवादों में आए थे डिनो मोरिया, आज हैं लाइमलाइट से गायब

Sun, 09 Dec 2018 04:26 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 09 Dec 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Dino Morea BIRTHDAY some unknown facts about his life
DINO, BIPASHA
फिल्म 'राज' से बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले डिनो मोरिया तो आपको याद ही होंगे। डिनो अब भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूर हो गए हों लेकिन एक समय ऐसा था जब लड़कियां उनकी दीवानी थीं। फिल्म 'राज' की शूटिंग के दौरान ही डिनो की मुलाकात बिपाशा बसु से हुई थी। इसके बाद से दोनों के अफेयर के चर्चे खूब हुए थे।

 
Dino Morea BIRTHDAY some unknown facts about his life
DINO
वैसे उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्यार में कभी-कभी' थी। इस फिल्म में उन्होंने रिंकी खन्ना के साथ काम किया था। फिल्मों में आने से पहले डिनो पैसों और शौक के लिए मॉडलिंग किया करते थे। एक फैशन कंपनी के लिए मॉडलिंग करते हुए डीनो को नोटिस किया गया था। इसके बाद उनको जल्द ही फिल्म का ऑफर मिला। 
Dino Morea BIRTHDAY some unknown facts about his life
JOHN
डिनो ने 'राज' के बाद कई फिल्में की लेकिन सभी फ्लॉप रहीं। फिल्में नहीं चलीं तो उन्होंने रियलिटी शो करना करना शुरू किए। साल 2010 में 'खतरों के खिलाड़ी' के विनर भी रहे। बॉलीवुड में डिनो की लगातार फिल्में फ्लॉप होने के बाद उन्हें फिल्में मिलना भी बंद हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dino Morea BIRTHDAY some unknown facts about his life
DINO, BIPASHA
डीनो और बिपाशा ने स्वीस अंडरवियर ब्रांड कैलिडा के लिए एक फोटोशूट करवाया था। यह फोटोशूट कुछ ज्यादा ही हॉट था। इसके कारण बहुत विवाद भी हुआ था। डिनो ने DM जिम नाम से एक फिटनेस सेंटर भी खोला था। इसमें युवा सेना अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का शेयर भी था। साल 2016 में आदित्य से विवाद के बाद डिनो ने ये जिम बंद कर दिया। अब फिलहाल डिनो सिर्फ अपने कैफे बिजनेस पर ध्यान दे रहे हैं। आज-कल डिनो लाइम लाइट से दूर रहते हैं। 
विज्ञापन
Dino Morea BIRTHDAY some unknown facts about his life
DINO
डिनो की पर्सनल लाइफ की बात करें तो अब डिनो फैशन डिजायनर नंदिता महतानी के साथ हैं। नंदिता संजय कपूर की पहली पत्नी थीं। हाल ही में डिनो को दीपवीर के रिसेप्शन में देखा गया था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed