टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद और एक्टर शोएब इब्राहिम की बहन सबा इब्राहिम की शादी हो चुकी है। शादी के फोटोज और वीडियो खुद शोएब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैन्स भी उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। साथ ही फैंस भाई-बहन के प्यार की काफी तारीफ कर रहे हैं।
Saba Ibrahim Wedding: दुल्हन बन भाई शोएब और भाभी दीपिका के साथ जमकर नाचीं सबा, फैंस ने यूं लुटाया प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में शोएब ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'कोई गम न तुम्हारे पास आए बस यही दुआ है।' वीडियो बहुत प्यारा और क्यूट है। वीडियो में शोएब अपनी बहन सबा का प्यार से हाथ पकड़ते हुए स्टेज पर ला रहे हैं और उनके साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सबा दुल्हन के लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनका यह सोबर लुक काफी एलिगेंट लग रहा है। तो वहीं दूसरे वीडियो में दीपिका और शोएब मिलकर सबा के साथ स्टेज पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Alia Bhatt: कपूर खानदान में गूंजी किलकारी, आलिया भट्ट ने बेबी गर्ल को दिया जन्म
A post shared by Shoaib Ibrahim (@shoaib2087)
शोएब के इस पोस्ट पर फैंस ने सबा को शादी की बधाई दी। साथ ही एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'माशाअल्लाह भाई हो तो ऐसा।' दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'भाई-भाभी हो तो शोएब और दीपिका जैसे।' बता दें की दीपिका कक्कड़ और शोहब इब्राहम सोशल मीडिया पर सबा की शादी से जुड़ी हर रस्म की फोटोज और वीडियो शेयर की हैं। उनकी फोटोज और वीडियो से ये साफ पता चलता है की दोनों अपने परिवार से बेहद प्यार करते हैं।
यह भी पढ़ें: Kantara: 'कांतारा' फेम ऋषभ शेट्टी ने बताईं बॉलीवुड फिल्म मेकर्स की गलतियां, बोले- पश्चिमी प्रभाव हो गया है