फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के बाद धर्म परिवर्तन पर पहली बार दीपिका का कबूलनामा, हां मैंने इस्लाम अपनाया

Tue, 06 Mar 2018 02:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 02:23 PM IST
विज्ञापन
Dipika Kakar opens up about converting her religion Hinduism to Islam
Dipika Kakar
टीवी शो ससुराल सिमर का में सिमर का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की शादी खूब चर्चा में रही। शादी के अलावा भी दीपिका एक वजह से चर्चा में बनी थीं वो वजह थी ब्वॉयफ्रेंड शोएब से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन करना।
Dipika Kakar opens up about converting her religion Hinduism to Islam
Dipika Kakar
जीहां खबर थी कि अपने ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए दीपिका ने धर्म परिवर्तन कर लिया है उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल किया है। हालांकि इस बात को लेकर दीपिका का कोई बयान नहीं आया था लेकिन शादी के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर दीपिका ने पहली बार अपना बयान दिया है।
Dipika Kakar opens up about converting her religion Hinduism to Islam
dipika kakar
दीपिका ने कहा है, हां मैंने इस्लाम कबूल किया है और मुझे अपने इस फैसले पर गर्व है। यह मेरी जिंदगी का निजी मामला है जहां किसी और को घुसने की इजाजत नहीं है। दीपिका ने आगे कहा, जो सच है वो सच है। हां मैंने इस्लाम कबूल कर लिया है लेकिन क्यों और कहां मैंने ऐसा किया मुझे नहीं लगता इस पर बात की जानी चाहिए। यह मेरा निजी मामला है जिसे मैं मीडिया के सामने पेश नहीं करना चाहती। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Dipika Kakar opens up about converting her religion Hinduism to Islam
Dipika Kakar
उन्होंने कहा, मैंने अपनी जिंदगी के खुशी भरे पलों को आप सभी के साथ शेयर किया है लेकिन जब कोई मामला निजी हो जाता है तो उसके बारे में बात नहीं की जानी चाहिए। मैंने जो किया अपने लिए किया है। मेरी फैमिली ने मेरे इस फैसले का सपोर्ट किया और मेरा किसी को हर्ट करने का कोई इरादा नहीं था।
 
विज्ञापन
Dipika Kakar opens up about converting her religion Hinduism to Islam
Dipika Kakar
हाल ही में शादी के बाद पहली बार दीपिका अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ हाजी अली दरगाह पहुंची थीं। दीपिका ने सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी शेयर की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed