फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है MOM श्रीदेवी की नखरीली बेटी जाह्नवी कपूर, जन्मदिन पर देखें 10 अनदेखी तस्वीरें

Tue, 06 Mar 2018 01:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 06 Mar 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
jhanvi kapoor birthday 10 unseen gorgeous images

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन लोगों के दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। श्रीदेवी के निधन से उनके परिवार के साथ साथ बॉलीवुड जगत की हस्तियों को भी बहुत बड़ा धक्का लगा है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर आज 21 साल की हो गई हैं। जाह्नवी जल्द ही फिल्म 'धड़क' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली हैं लेकिन इससे पहले ही उनकी मां की अचानक हुई मौत ने परिवार के साथ साथ सभी लोगों को बड़ा सदमा दिया है। मां के गुजर जाने के बाद जाह्नवी का यह पहला जन्मदिन है। 

jhanvi kapoor birthday 10 unseen gorgeous images

वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता था लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का 21वां बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी पार्टी रखी जाए। बर्थडे के दिन एक डिनर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें केवल परिवार के लोग शामिल होंगे।

jhanvi kapoor birthday 10 unseen gorgeous images

श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। इस साल भी श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वह जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वह जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वाली थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
jhanvi kapoor birthday 10 unseen gorgeous images

बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वह दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

विज्ञापन
jhanvi kapoor birthday 10 unseen gorgeous images

वहीं जाह्नवी के बर्थडे पर उनकी कजिन सिस्टर सोनम कपूर ने उन्हें बधाई दी है। सोनम कपूर ने जाह्नवी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'दुनिया की सबसे बहादुर लड़की आज महिला बन गई। हैप्पी बर्थडे जानू।' डिजाइनर मनीष मल्होत्रा श्रीदेवी के बेहद करीबी थे। उन्होंने भी आज जाह्नवी को बर्थडे विश किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed