दीपिका कक्कड़ से लेकर कादर खान तक, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 12 के टॉप 3 में दीपिका, श्रीसंत और दीपक ठाकुर पहुंचे। तभी सलमान खान ने तीनों कंटेस्टेंट को मौका दिया कि वो पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर शो से बाहर हो सकते हैं। इस ब्रीफकेस में अब तक की सबसे बड़ी एग्जिट राशि 20 लाख रुपये थे। आखिरकार दीपक ठाकुर ने बटन दबा दिया और 20 लाख रुपए लेकर बाहर जाना स्वीकार किया। बाद में सलमान ने बताया कि दीपक को सबसे कम वोट मिले हैं ऐसे में उनका फैसला सही था।
कादर खान के निधन की अफवाह
एक्टर कादर खान कनाडा स्थित अस्पताल में भर्ती हैं। इस बीच उनके निधन की खबर की अफवाह फैल गई। उनके बेटे ने कादर खान की निधन को खारिज कर दिया। कादर खान के बेटे सरफराज ने बताया कि 'यह बातें फर्जी हैं और सिर्फ अफवाहें हैं, मेरे पिता अस्पताल में हैं।' बता दें कि 81 वर्षीय अभिनेता कादर खान को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेगुलर वेंटीलेटर से हटाकर बाईपैप वेंटीलेटर पर रखा है।
पढ़ें: अस्पताल में हैं कादर खान, बेटे ने निधन की खबरों को बताया अफवाह
सुष्मिता सेन और उनके ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल एक बार फिर साथ नजर आए हैं। दोनों को पार्टी और कई पब्लिक इवेंट्स में भी एक साथ देखा गया है। सुष्मिता सेन और रोहमन इस वक्त फिल्म बाहुबली के निर्देशक राजमौली के बेटे एस.एस. कार्तिकेय की शादी में शामिल होने पहुंचे। सुष्मिता ने ये फैमिली फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
पढ़ें: राजामौली के बेटे की शादी में ब्वॉयफ्रेंड संग पहुंचीं सुष्मिता सेन, रिश्ते में लड़की की लगती हैं बहन
सिम्बा को कई क्रिटिक्स ने अच्छे रिव्यू दिए हैं, जिसके बाद लग रहा है कि दर्शक भी रणवीर सिंह की इस फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स देने के मूड में हैं। सिम्बा ने पहले दिन 20.72 करोड़, वहीं शनिवार को 23.33 करोड़ का बिजनेस किया। रविवार के कलेक्शन को मिला दें तो फिल्म ने 3 दिन में ही 50 करोड़ जुटा लिए हैं।
पढ़ें: 'सिम्बा' ने 'पद्मावत' को छोड़ा पीछे, इतने करोड़ का कलेक्शन कर बनी रणवीर की सबसे बड़ी फिल्म