{"_id":"5c29c5afbdec2257071f69b9","slug":"dipika-kakar-wins-bigg-boss-12-takes-home-trophy-and-rs-30-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका का घर आते ही शोएब ने कैसे उड़ाया मजाक, देखें वायरल वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका का घर आते ही शोएब ने कैसे उड़ाया मजाक, देखें वायरल वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिग बॉस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी की पॉपुलर बहू दीपिका कक्कड़ पॉपुलर शो बिग बॉस 12 की ट्राफी अपने नाम कर चुकी हैं। 30 दिसंबर को हुए फिनाले में दीपिका को दबंग बाबू सलमान खान ने विनर घोषित किया। वहीं शो में उनके भाई बने श्रीसंत रनरअप रहे। ट्रॉफी और 30 लाख रुपए जीतकर दीपिका की खुशी का ठिकाना नहीं है। विजेता बनते ही जब वह पति शोएब के साथ घर लौटी तो दोनों ने इस एचीवमेंट को सेलिब्रेट किया। पति शोएब ने तो दीपिका का मजाक भी उड़ाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया है।
बिग बॉस की विजेता दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी जीत की खुशी साफ देखने को मिल रही है। वीडियो में दीपिका अपने परिवार के साथ दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उनके पति शोएब की खुशी भी साफ देखने को मिल रही है।
वीडियो में शोएब दीपिका से कह रहे हैं की आप अपनी जीत पर क्या कहना चाहती हैं? वहीं दीपिका भावुक होकर इस सवाल का जवाब देती हैं। वह कहती हैं कि, मैं अपने फैंस और परिवार वालों का शुक्रिया अदा करती हूं। मैंने घर में आप सभी को बहुत मिस किया। वह आगे कहती हैं कि बिग बॉस के घर में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मैंने बिग बॉस के घर में जाने के बाद यह महसूस किया कि मैं अाप लोगों से कितना प्यार करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Deepika Kakkar
- फोटो : Jansatta
वहीं शोएब इस जवाब पर वीडियो में दीपिका का मजाक बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वह कह रहे हैं मतलब यह पहले हम सभी को मिस नहीं करती थी। वहीं दीपिका आगे वीडियो में कह रही हैं कि मेरी फैमिली के साथ यह सेलिब्रेशन मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझे जीत दिलाई। मेरी सच्चाई को उन्होंने समझा और मुझे विनर बनाया।
विज्ञापन
5 of 5
bigg boss 12
- फोटो : bigg boss 12
वहीं आपको बता दें, बिग बॉस 12 की विनर बनने के बाद दीपिका काफी इमोशनल नजर आईं । उन्होंने बिग बॉस के मंच को सलाम किया और रो पड़ीं। फिनाले में उन्हें सपोर्ट करने के लिए एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम और ननद सबा आई थीं। शोएब इब्राहिम पत्नी दीपिका की जीत से इतने खुश हुए कि उन्हें अपनी गोद में उठा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।