इन दिनों जॉन अब्राहम अपनी फिल्म ‘डिप्लौमेट’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में जॉन ने असल डिप्लौमेट रहे जेपी सिंह का रोल किया है। फिल्म की कहानी पाकिस्तानी में फंसी, भारत की एक बेटी को सुरक्षित घर वापस लाने की है। इस फिल्म को लेकर तो जॉन खुश हैं। साथ ही वह चाहते हैं कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा फिल्म ‘पठान’ का प्रीक्वल भी बनाएं।
John Abraham: क्या शाहरुख खान की ‘पठान’ का बनेगा प्रीक्वल? जॉन अब्राहम ने कहानी को लेकर हिंट दिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 25 Feb 2025 11:56 AM IST
सार
जल्द ही जॉन अब्राहम की नई फिल्म ‘डिप्लौमेट’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के बीच जॉन ने शाहरुख खान स्टार फिल्म ‘पठान’ के प्रीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इस फिल्म का अगर प्रीक्वल बनता है तो कहानी क्या होगी? इस फिल्म के फोकस में कौन होगा? जानिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन