90 के दशक की मशहूर फिल्म 'मिस्टर इंडिया' फिर एक बार स्क्रीन पर देखने को मिलेगी। 'टाइगर जिंदा है' और 'सुल्तान' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके अली अब्बास जफर इस फिल्म की ट्रिलॉजी (नाटकत्रय) बनाने जा रहे हैं, जोकि ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी। इसके लिए उन्होंने जी स्टूडियोज के साथ हाथ मिलाया है। अली अब्बास ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी घोषणा की है।
33 साल बाद 'मिस्टर इंडिया' की होगी पर्दे पर वापसी, सलमान खान के इस निर्देशक ने किया एलान
अली अब्बास ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'जी स्टूडियोज के साथ 'मिस्टर इंडिया' पर काम करने को लेकर उत्साहित हूं। लोगों द्वारा पसंद किए गए इस प्रतिष्ठित किरदार को आगे लेकर जाना एक बड़ी जिम्मेदारी है। फिलहाल स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। अभी तक किसी भी कलाकार का चयन नहीं किया गया है। स्क्रिप्ट का पहला ड्रॉफ्ट तैयार होने के बाद ही फिल्म की कास्टिंग शुरू की जाएगी।'
Excited to partner with @ZeeStudios_ for an epic trilogy #MrIndia! It is a huge responsibility to carry forward an iconic character loved by everyone. Currently, working on the script, no actor has been locked till now. Once we lock the first draft of the script, casting begins!
जानकारी के अनुसार यह पिछली फिल्म की रीमेक या सीक्वल नहीं होगी बल्कि इसमें श्रीदेवी और अनिल कपूर के किरदार को नए सिरे से गढ़ा जाएगा। फिल्म से जुड़े प्री प्रोडक्शन के काम को खत्म करने में अभी समय लगेगा। इसकी शूटिंग अगले साल से शुरू हो सकती है।
इस आधिकारिक घोषणा के साथ ही यह चर्चा तेज हो गई है कि इसमें अनिल कपूर वाले किरदार के लिए रणवीर सिंह नजर आएंगे। वहीं कुछ अटकलों के अनुसार कैटरीना कैफ भी इसका हिस्सा हो सकती हैं। हालांकि अली अब्बास ने अभी इसे लेकर चुप्पी साधी हुई है।
गौरतलब है कि 'मिस्टर इंडिया' फिल्म साल 1987 में रिलीज हुई थी। फिल्म में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी मुख्य किरदार में थे। फिल्म का निर्देशन जहां शेखर कपूर तो वहीं प्रोड्यूस बोनी कपूर ने किया था। फिल्म के सभी मुख्य किरदार आज भी लोगों के दिलों में ताजा है।
अमेरिका के एयरपोर्ट पर क्यों रोक ली जाती हैं सारा अली खान, अधिकारी करते हैं पूछताछ
