फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Anurag Kashyap: 'आज के समय में सच बोलना बहुत मुश्किल होता जा रहा है', अनुराग कश्यप ने क्यों कही ऐसी बात?

Sun, 27 Aug 2023 08:31 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 27 Aug 2023 08:31 PM IST
विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Said Speaking the truth is becoming increasingly difficult
अनुराग कश्यप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनुराग कश्यप उन निर्देशकों में से एक हैं जो अपनी फिल्मों में वास्तविकता का चित्रण करने के लिए जाने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से लेकर 'कैनेडी' तक में वह समाज की स्याह सच्चाइयों को बड़े पर्दे पर पेश करते रहे हैं। हालांकि, अब उनका मानना है कि मौजूदा सामाजिक-राजनीतिक माहौल में सच बोलना कठिन होता जा रहा है। 


Shoojit: अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने से शूजित निराश, विक्की कौशल को बताया हकदार

Director Anurag Kashyap Said Speaking the truth is becoming increasingly difficult
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग कश्यप ने शनिवार को लोकसत्ता गप्पा कार्यक्रम में अभिनेता और निर्देशक मकरंद देशपांडे के साथ बातचीत करते हुए कई मुद्दों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की दुनिया में सच बोलना काफी मुश्किल होता जा रहा है। इस कार्यक्रम में हिंदी और मराठी फिल्म उद्योग के कई लोग मौजूद थे। 

Director Anurag Kashyap Said Speaking the truth is becoming increasingly difficult
अनुराग कश्यप - फोटो : social media

अनुराग ने आगे कहा कि ऐसी स्थितियों में जहां ईमानदार होना कठिन काम है, वह झूठ बोलने के बजाय अपनी फिल्मों के माध्यम से अपनी बात रखते हैं। बता दें कि अनुराग की फिल्में अपनी चमक-दमक, हिंसा और नकारात्मक चरित्र के लिए जानी जाती हैं। बातचीत के दौरान निर्देशक ने इन सभी तत्वों और अपने करियर के कई अन्य पहलुओं के बारे में खुलकर बात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Said Speaking the truth is becoming increasingly difficult
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता-निर्देशक मकरंद देशपांडे ने भी अनुराग की यात्रा के बारे में बात की। अनुराग की पहली फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' पर देशपांडे ने अनुराग से पूछा कि उन्हें फिल्म बनाने की हिम्मत कहां से मिली। इस पर निर्देशक ने जवाब दिया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान उनमें बेहद ईमानदारी और मासूमियत थी। इसके अलावा, उन्होंने अपनी पहली फिल्म से लेकर अपनी सबसे हालिया फिल्म तक के किस्से साझा किए। उन्होंने कहा कि भारत में दर्शकों को उनकी फिल्में अतियथार्थवादी लगती हैं क्योंकि उन्हें "गुलाबी फिल्में" देखने की आदत हो गई है।

विज्ञापन
Director Anurag Kashyap Said Speaking the truth is becoming increasingly difficult
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया

अनुराग ने कहा कि मौजूदा स्थिति में सच बोलना मुश्किल है। कुछ हद तक सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग भी इसका एक कारण है। एक समय था जब अनुराग खुद सोशल मीडिया का बहुत ही शौक से उपयोग करते थे, लेकिन उनके बयान से उपजे विवादों के कारण जब उनके परिवार, खासकर उनकी बेटी को परेशानी का सामना करना पड़ा, तब से कश्यप ने अपने पांव पीछे खींच लिए।
Jawan: 'जवान' से जुड़ा होगा प्रभास की इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर? सिनेमाघरों में गूंजेगी तालियों की गड़गड़ाहट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed