फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

David Dhawan: डेविड धवन ने खोला बेटे का बड़ा राज, बोले- वरुण को सिद्धार्थ मल्होत्रा से होती थी जलन

Tue, 30 Jul 2024 06:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 30 Jul 2024 06:34 PM IST
विज्ञापन
Director David Dhawan Reveals His Son Insecurity with Sidharth Malhotra During Student of the year shoot
डेविड धवन, वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@realdaviddhawan

वरुण धवन की गिनती मौजूदा समय के सबसे चर्चित सितारों में होती है। उन्होंने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से आलिया और सिद्धार्थ ने भी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म से जुड़ी एक दिलचस्प बात हाल ही में सामने आई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शूटिंग के दौरान वरुण को सिद्धार्थ से जलन होती थी। इस बात का खुलासा खुद अभिनेता के पिता डेविड धवन ने किया है। 


Bollywood Divorces: 2024 में हुईं इन सोलेब्स की राहें जुदा, लाख कोशिशों के बाद भी नहीं चल पाया इनका रिश्ता

Director David Dhawan Reveals His Son Insecurity with Sidharth Malhotra During Student of the year shoot
डेविड धवन - फोटो : इंस्टाग्राम @realdaviddhawan

अरबाज के शो ‘द इन्विंसिबल’ में डेविड ने कई दिलचस्प बातें बताईं। इस बातचीत के दौरान उन्होंने अरबाज से कहा कि वह जानबूझ कर अपने बेटे से सख्ती से पेश आते थे। निर्देशक के मुताबिक वह और उनकी पत्नी अपने बेटे को एक बैंकर के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन वरुण का इरादा कुछ और ही था।

Director David Dhawan Reveals His Son Insecurity with Sidharth Malhotra During Student of the year shoot
डेविड धवन, वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@realdaviddhawan
अरबाज से बातचीत में डेविड ने कहा कि वरुण ने चुपचाप जाकर करण जौहर से काम मांगा था, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। निर्देशन के कहा कि वह और उनकी पत्नी लल्ली धवन इस बात पर विचार कर रहे थे कि क्या वरुण के लिए बैंक की नौकरी बेहतर हो सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Director David Dhawan Reveals His Son Insecurity with Sidharth Malhotra During Student of the year shoot
परिवार के साथ डेविड धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@realdaviddhawan

डेविड ने उस समय को याद करते हुए कहा कि विदेश में पढ़ाई के बाद उन्होंने वरुण से पूछा था कि वह क्या करना चाहते हैं, जिस पर लल्ली ने बैंकिंग करियर का सुझाव दिया। हालांकि, वरुण ने करण जौहर की सहायक के तौर पर काम करने का विकल्प चुनकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद वह करण के साथ माई नेम इज खान की शूटिंग करने के लिए विदेश चले गए।  

विज्ञापन
Director David Dhawan Reveals His Son Insecurity with Sidharth Malhotra During Student of the year shoot
डेविड धवन, वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@realdaviddhawan

डेविड ने आगे कहा, "इसके बाद करण हमारे घर आए और कहा कि वह वरुण को लॉन्च करना चाहते हैं और उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फोटोशूट किया। मैं उनके साथ था।" डेविड ने कहा कि शूटिंग के दौरान कभी-कभी वरुण को सिद्धार्थ से जलन हो जाती थी। ऐसे में उन्होंने बेटे को समझाया कि दो हीरो वाली फिल्मों में अक्सर ऐसा होता है। 
Mr Bachchan: भाग्यश्री बोरसे ने पूरी की 'मिस्टर बच्चन' के लिए डबिंग, रवि तेजा की फिल्म पर दिया दिलचस्प अपडेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed