{"_id":"5c271edfbdec2257235e6b73","slug":"director-omung-kumar-ready-to-shoot-biopic-of-pm-narendra-modi-starrer-vivek-obrai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय निभाएंगे ये किरदार, लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पीएम मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय निभाएंगे ये किरदार, लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होगी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Narendra Modi, vivek obrai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहां एक तरफ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' को लेकर विवाद जारी है वहीं इसी बीच एक और प्रधानमंत्री की जिंदगी पर फिल्म बनने की खबर है। ये प्रधानमंत्री कोई और नहीं बल्कि वर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी हैं।
2 of 5
नरेंद्र मोदी
- फोटो : PMO Twitter
अमर उजाला को सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पीएम नरेंद्र मोदी पर बनने वाली बायोपिक पर काम जनवरी 2019 से शुरू हो जाएगा। फिल्म में पीएम मोदी का रोल एक्टर विवेक ओबरॉय निभाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म की शूटिंग गुजरात, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। कहा जा रहा है कि विवेक ने इस फिल्म के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
3 of 5
विवेक ओबरॉय
फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है लेकिन फिल्म को उमंग कुमार डायरेक्ट करने जा रहे हैं। ओमंग ने इस फिल्म की स्क्रिप्ट का काम पूरा कर लिया है। अभी फिल्म की टीम इसकी स्टोरी पर पिछले डेढ़ साल से काम कर रही है। फिल्म में विवेक ओबरॉय प्रधानमंत्री मोदी बनकर कैसे लगते हैं ये तो देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
narendra modi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में बहुत सारे ऐसे गुण हैं जो उन्हें महानता की बुलंदियों तक ले जाते हैं। उनके आलोचक भी मानते हैं कि वह सबसे अच्छे संचारकों में से एक हैं। आम लोगों से जुड़ने की क्षमता उनमें कूटकर भरी है। अगर पीएम मोदी की बायोपिक बनती है तो ये सारे गुण विवेक ओबरॉय को अपनाने होंगे।
विज्ञापन
5 of 5
विवेक ओबरॉय
ओमंग और विवेक इससे पहले टेलीविजन रियलिटी शोज में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म में नरेंद्र मोदी के संघ प्रचारक बनने से लेकर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को मनोरंजक तरीके से पेश किया जाएगा। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। फिल्म में विवेक के लुक पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म की शूटिंग की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और इसे स्टार्ट टू फिनिश शेड्यूल में पूरा करके अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज करने की योजना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।