फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजेश खन्ना के बर्थडे पर इमोशनल हुईं ट्विंकल, पुरानी फोटो शेयर कर ऐसे किया याद

Sat, 29 Dec 2018 12:14 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 29 Dec 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
Twinkle Khanna emotional post on Rajesh Khanna birthday
Rajesh Khanna - फोटो : twitter

राजेश खन्ना और ट्विंकल खन्ना एक खास बांड शेयर करते हैं। भले ही राजेश खन्ना आज हमारे बीच नहीं है लेकिन यह बांड हमेशा ही पिता और बेटी के बीच बना रहेगा। राजेश खन्ना और ट्विंकल का एक ही दिन जन्मदिन होता है। अगर आज राजेश खन्ना हमारे बीच होते तो 76वां बर्थडे मनाते। अपने पिता को याद करते हुए ट्विंकल खन्ना ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। 

Twinkle Khanna emotional post on Rajesh Khanna birthday
Rajesh Khanna - फोटो : Instagram

ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर राजेश खन्ना की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है। इस फोटो में राजेश खन्ना काले रंग का चश्मा लगाए हुए हैं और बंद गले का कोट पहने हुए हैं। तस्वीर में पीछे की ओर उनके फैंस दिखाई दे रहे हैं जो कि उन्हें घेरे हुए हैं। यह तस्वीर काफी पुरानी है। राजेश खन्ना बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार हैं जिन्होंने एक के बाद एक लगातार 15 हिट फिल्में दी हैं। राजेश खन्ना का यह रिकॉर्ड अब तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

As a toddler, I was convinced that all the truckloads of flowers that would arrive for his birthday were actually for me... #nowandforever

A post shared by Twinkle Khanna (@twinklerkhanna) on

Twinkle Khanna emotional post on Rajesh Khanna birthday
Rajesh Khanna and Twinkle Khanna - फोटो : twitter

राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना की शादी अक्षय कुमार से हुई है। अक्षय कुमार भले ही बाद में राजेश खन्ना के दामाद बने लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब राजेश खन्ना से मिलने के लिए अक्षय को घंटों इंतजार करना पड़ा था। बात उस वक्त की है जब अक्षय अपने करियर के शुरुआती दौर में थे। साल 1990 में राजेश खन्ना ने अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म जय शिव शंकर का ऐलान कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Twinkle Khanna emotional post on Rajesh Khanna birthday
rajesh khanna - फोटो : File Photo

इस फिल्म में रोल के लिए ही अक्षय, राजेश खन्ना के ऑफिस पहुंचे। करीब 3-4 घंटे इंतजार के बाद भी अक्षय कुमार राजेश खन्ना से नहीं मिल पाए। उन्हें बाहर से ही बोल दिया गया कि राजेश खन्ना उनसे नहीं मिल सकते। उस वक्त अक्षय कुमार को भी नहीं पता था कि एक दिन वो उन्हीं की बेटी ट्विंकल से शादी करेंगे।

विज्ञापन
Twinkle Khanna emotional post on Rajesh Khanna birthday
Rajesh Khanna - फोटो : twitter

राजेश खन्ना ट्विंकल खन्ना के लेखन के हमेशा कायल रहे। दरअसल, वो चाहते थे कि ट्विंकल खन्ना राइटिंग का प्रोफेशन चुनें। ट्विंकल अक्सर सोशल मीडिया पर पिता राजेश खन्ना की याद में पुरानी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। राजेश खन्ना भले ही आज इस दुनिया में नहीं है लेकिन वो अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिल में हमेशा रहेंगे। आपको बता दें, ट्विंकल खन्ना आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed