फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कटरीना ने खोला बबीता के किरदार का राज, कहा मेरे ब्रेकअप से प्रेरित नहीं है 'जीरो' का कहानी

Sat, 29 Dec 2018 11:37 AM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी Updated Sat, 29 Dec 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Katrina opens said the story of 'zero' is not inspired by my breakup
zero - फोटो : social media
शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स आफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई। रिलीज होते ही बऊआ सिंह के किरदार की चौतरफा आलोचनाएं होने लगी। फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में हैं। कटरीना कैफ नशे की लत से खुद को बाहर निकालने की जद्दोजहद करती दिखेंगी। कहा जा रहा था कि उनका किरदार रियल लाइफ से मिलता-जुलता। इतना ही नहीं फिल्म का गाना हीर बदनाम रिलीज होने के बाद से ही यह चर्चा थी कि गाने में कटरीना कैफ बबीता कुमारी के किरदार में हैं और उनकी पर्सनल लाइफ की उलझनों और उनके नशे की लत से डील करने की दास्तां पर फिल्माया गया है।


Katrina opens said the story of 'zero' is not inspired by my breakup
Zero Song Issaqbaazi
कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद कटरीना एक बुरे दौर से गुजरीं। गाने में कटरीना कैफ के सामने अभय देओल हैं। ऐसा बताया जा रहा था कि इस गाने में अभय देओल ने रणबीर कपूर का रोल अदा किया है। वहीं इन चर्चाओं को लेकर कटरीना कैफ ने बयान दिया है। 
Katrina opens said the story of 'zero' is not inspired by my breakup
zero
एक इंटरव्यू में कटरीना ने कहा है कि मुझे पता था कि लोग मेरी पर्सनल लाइफ को फिल्म से जोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन मुझे यह भी पता था कि जब लोग फिल्म देखेंगे, तब उनकी सोच बदल जाएगी। क्योंकि फिल्म में मेरा किरदार एकदम अलग है। मैं वैसी नहीं हूं फिल्म में बबीता जैसे बात करती है असल जिंदगी में मैं वैसी नहीं हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Katrina opens said the story of 'zero' is not inspired by my breakup
zero
कटरीना का कहना है कि बबीता का किरदार बहुत लाउड है। उसमें ठहराव नहीं है। मेरे लिए यह मुश्किल था। मैं उससे एकदम अलग हूं, मेरे लिए वह फेक है। बता दें फिल्म में कटरीना कैफ, बबीता कुमारी के रोल में हैं , जो अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उदास रहती हैं। कहा गया था कि उनका यह रोल रणबीर कपूर और कटरीना के रिश्ते से प्रेरित हैं हालांकि कटरीना ने अब इस बात का पूरी तरह से खंडन कर दिया है। 
विज्ञापन
Katrina opens said the story of 'zero' is not inspired by my breakup
कटरीना कैफ
बता दें सलमान खान को छोड़नेे के बाद रणबीर कपूर और कटरीना तकरीबन 5 सालों तक रिलेशनशिप मेें थे। खबरें ये भी थी कि जल्द ही दोनों कलाकार शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसी बीच अचानक से दोनों के अलग होने की खबर आईं। इस खबर ने सभी को चौंका दिया। इसके बाद कटरीना कैफ की लाइफ में कई सारे बदलाव आए। फिलहाल कटरीना कैफ का पूरा ध्यान इस समय अपने करियर की तरफ है। फिल्म जीरो की बात करें तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज जो चुकी है। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed