{"_id":"5c270c9cbdec2256cc1bdfc3","slug":"simmba-movie-day-1-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिम्बा' के आगे बौने ना साबित हो जाएं शाहरुख खान, पहले दिन का कलेक्शन रहा इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिम्बा' के आगे बौने ना साबित हो जाएं शाहरुख खान, पहले दिन का कलेक्शन रहा इतने करोड़
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
simmba
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म जीरो के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सभी की निगाहें अब रणवीर सिंह की सिम्बा पर है। जीरो ने ओपनिंग डे पर करीब 20 करोड़ रुपये जुटाए थे। न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए रिलीज हुई सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है। साल की शुरुआत में रणवीर सिंह के लिए बेहद अच्छा रहा। उन्होंने पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्म दी। अब जाहिर है साल के आखिर में भी रणवीर एक हिट देना चाहेंगे।
2 of 5
simmba
- फोटो : instagram
मुंबई में सिम्बा ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की। ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सिम्बा को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार पहले दिन फिल्म 18 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। मेकर्स ने सिम्बा को 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है।
3 of 5
simmba
- फोटो : instagram
वहीं सिम्बा के ओवरसीज कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन ऑस्ट्रेलिया में नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने वहां करीब 18 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का बिजनेस किया है। रोहित शेट्टी की किसी भी फिल्म की ये सबसे बेहतर ओपनिंग है। इससे पहले गोलमाल अगेन ने 66.99 लाख ऑस्ट्रेलियन डॉलर का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simmba
- फोटो : instagram
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जिसका नाम है सिम्बा।
विज्ञापन
5 of 5
simmba
- फोटो : instagram
सिम्बा शिवगढ़ का एक अनाथ है। इसी कस्बे में सिंघम का जन्म और पालन-पोषण हुआ लेकिन सिंघम के विपरीत सिम्बा का मानना है कि पुलिस की वर्दी कमाई का सबसे सही जरिया है। यही सोच उसे भ्रष्ट पुलिसवाला बनने के लिए प्रेरित करती है लेकिन, कहानी में एक मोड़ उसे बदल देता है और उसे सही रास्ता चुनने के लिए मजबूर करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।