फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ अपडेट: अभी भी क्रिटिकल है कादर खान की तबीयत, इस तरह लोगों से कर रहे हैं बात

Sat, 29 Dec 2018 10:51 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 29 Dec 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
Kader khan health update condition is still critical doctors fighting hard to save him
kader khan - फोटो : twitter

81 साल के कादर खान की सलामती की दुआ हर कोई कर रहा है। कादर खान बीते तीन दिन से कनाडा के अस्पताल में भर्ती हैं और जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इस बीच कादर खान की सेहत से जुड़ा हेल्थ अपडेट आया है। जानकारी के मुताबिक कादर खान अभी भी सेंस में नहीं है और सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। 

Kader khan health update condition is still critical doctors fighting hard to save him
kader khan - फोटो : File Photo

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक कादर खान की हालत अभी की क्रिटिकल है। कादर खान की पत्नी और छोटा बेटा अभी भी मुंबई में है। कहा जा रहा है वह किसी भी वक्त कनाडा के लिए रवाना हो सकते हैं। कनाडा में कादर खान कुछ वक्त से अपने बेटे शहनवाज और बहू शाइस्ता के पास थे। 

Kader khan health update condition is still critical doctors fighting hard to save him
Kader khan - फोटो : twitter

सूत्रों की मानें तो कादर खान अपनी आंखों से लोगों से कॉनटेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। बाइपेप वेंटीलेटर को हटा लिया गया है और Valve Oxygen लगा दिया गया है। कादर खान को अभी भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कादर खान प्रोगेसिव सुप्रान्यूक्लीयर पाल्सी डिसऑर्डर के शिकार है। इस बीमारी की वजह से कादर खान का दिमाग बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। वहीं सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी जिसकी वजह से डॉक्टरों ने कादर खान को वेंटीलेटर पर रखा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kader khan health update condition is still critical doctors fighting hard to save him
kader khan - फोटो : File Photo

कादर खान के बेटे सरफराज के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। कादर खान की बीते साल घुटनों की भी सर्जरी हुई थी जिसके बाद से लगातार उनकी सेहत में गिरावट हुई है। इससे पहले कई बार कादर खान की निधन की खबरें सोशल मीडिया पर आईं जो मात्र अफवाह साबित हुईं।

विज्ञापन
Kader khan health update condition is still critical doctors fighting hard to save him
kader khan - फोटो : File Photo

कादर खान ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। इसके साथ ही करीब हिंदी और उर्दू में 250 फिल्मों के डायलॉग भी लिखे हैं। यहां तक कि राजेश खन्ना और मुमताज की साल 1974 में आई फिल्म 'रोटी' के लिए कादर खान ने ही डायलॉग लिखे थे। इस काम के लिए कादर खान को 1 लाख 21 हजार रुपए दिए गए थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed