फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prashanth Neel: प्रशांत नील ने सालार के हिंसक सीन को 'भावना' का दिया नाम , प्रभास की तारीफ में कही ये बातें

Mon, 18 Dec 2023 11:12 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Mon, 18 Dec 2023 11:12 AM IST
सार

प्रशांत नील इन दिनों निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक इंटरव्यू में प्रशांत नील ने 'सालार' के हिंसक फिल्म होने की टिप्पणियों पर खुलकर बात की।

विज्ञापन
Director Prasanth Neel Opens Up About Violent Scenes In Prabhas starrer film Salaar in interview
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : social media

प्रशांत नील का नाम उन निर्देशकों में शामिल हैं, जिन्होंने अपने करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। इन दिनों निर्देशक अपनी आगामी फिल्म 'सालार' को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। दर्शक इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। क्रिसमस से पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Director Prasanth Neel Opens Up About Violent Scenes In Prabhas starrer film Salaar in interview
प्रशांत नील - फोटो : social media

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत नील ने 'सालार' के हिंसक फिल्म होने की टिप्पणियों पर खुलकर बात की। निर्देशक ने कहा, 'फिल्मों में जितनी अधिक हिंसा दिखाई जाएगी, उतने ही बड़े पैमाने पर फिल्में बिकती हैं। बड़े पैमाने पर बनने वाली फिल्में अपने साथ हिंसा का टैग लेकर आती हैं। हिंसा केवल भावना के साथ आती है। फिल्मों में जितनी अधिक हिंसा होगी, यह उतनी ही अधिक सामूहिक होगा।'

यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan: इस वजह से अपनी फिल्में नहीं देखते शाहरुख खान, दुबई इवेंट में 'डंकी' अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Director Prasanth Neel Opens Up About Violent Scenes In Prabhas starrer film Salaar in interview
प्रशांत नील - फोटो : social media

'सालार' को लेकर प्रशांत नील ने कहा, 'अगर हमारी फिल्म 'सालार' एक सामूहिक फिल्म बनने जा रही है, तो ऐसा केवल इसलिए है क्योंकि इसके पीछे एक भावना है। जैसे कि मैंने आपको बताया कि भावना के कारण ही हिंसा आती है। इसलिए हमने खुद को फिल्म की भावनाओं तक ही सीमित रखा है। फिल्म में भावनाओं के कारण हमें जो कुछ भी करना पड़ा, हमने केवल उतनी ही हिंसा दिखाई है'

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Prasanth Neel Opens Up About Violent Scenes In Prabhas starrer film Salaar in interview
प्रशांत नील, प्रभास - फोटो : social media

'सालार' निर्देशक ने अभिनेता प्रभास की तारीफ करते हुए कहा, 'प्रभास के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती है। फिल्म निर्माण से पहले अभिनेता के साथ कुछ महीने रहना पड़ता है। अगर अभिनेता के साथ अच्छा तालमेल नहीं होगा, तो फिल्म में अच्छे से काम नहीं कर पाएंगे। इसलिए हम दोनों लगभग चार महीने एक साथ रहे थे। अब हम दोनों की दोस्ती ऐसी है जो जीवन भर रहेगी।'

यह भी पढ़ें: Dunki: रिलीज से पहले ही शाहरुख ने फिल्म की कहानी से उठाया पर्दा, दुबई में किया डंकी का मेगा प्रमोशन

विज्ञापन
Director Prasanth Neel Opens Up About Violent Scenes In Prabhas starrer film Salaar in interview
सालार - फोटो : social media

वहीं फिल्म 'सालार' की रिलीज की बात करें तो साउथ सुपरस्टार प्रभास अभिनीत फिल्म को 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। 'सालार पार्ट 1: सीजफायर' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू होंगे। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। बताया जा रहा है कि इसकी कहानी में कई खूनी युद्ध और हिंसा के सीन हैं, ऐसे में सेंसर बोर्ड ने फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed