{"_id":"5a6af9cb4f1c1b9f268b67d7","slug":"director-rohit-shetty-afraid-from-actress-kangana-ranaut-in-india-s-next-suprestar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शेट्टी ने करण जौहर से कहा, 'कंगना के साथ पंगा लेने से मैं भी डरता हूं', बताई ये बड़ी वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित शेट्टी ने करण जौहर से कहा, 'कंगना के साथ पंगा लेने से मैं भी डरता हूं', बताई ये बड़ी वजह
Sat, 27 Jan 2018 07:47 AM IST
amarujala.com -Presented by : अरविंद
amarujala.com -Presented by : अरविंद
Updated Sat, 27 Jan 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
karan and Rohit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की 'क्वीन' यानि कि कंगना रनौत से फिल्म इंडस्ट्री में कोई पंगा नहीं लेता है। शायद यही वजह है कि उनके दुश्मनों की लिस्ट लंबी है। कंगना के जुबानी तीर हर कोई आसानी से नहीं सह पाता है। ऐसे में रोहित शेट्टी ने भी कह दिया है वे भी कंगना से पंगा लेने में डरते हैं....
2 of 5
kangana and karan
बता दें कि रोहित शेट्टी फिलहाल फिल्म मेकर करण जौहर के साथ एक रिय्लटी शो में नजर आ रहे हैं जिसका नाम 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' है। इस शो में कंगना बतौर गेस्ट बनकर पहुंची। इसी दौरान रोहित ने इस बात का खुलासा किया कि वे क्यों कंगना से पंगा लेने से डरते हैं।
3 of 5
karan and Rohit
दरअसल, शो के दौरान ही करण ने कंगना और रोहित से एक सीन को करने की गुजारिश की। रोहित को फिल्म दीवार का मशूहर डायलॉग बोलना था कि, आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है, बंगला है, गाड़ी है, क्या क्या है तुम्हारे पास? जिसके बाद कंगना उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने के लिए छूती है तो रोहित कहते हैं कि, ना भाई ना इससे पंगा कौन लेगा? इसके बाद शो में मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
karan and Rohit
ये तो खैर सभी जानते हैं कि हाल ही में करण और कंगना के बीच थोड़ी मधुरता आई है। लेकिन जब कंगना से पूछा गया कि करण शो में अपने मेहमानों को क्या पिलाते हैं? तो कंगना ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'जहर पिलाता है, मुझसे पूछो'। इस शो में करण के सामने कंगना सहज रूप में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
karan and kangana
कंगना काफी कांफिडेंट दिखीं क्योंकि इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि वे किसी की नहीं सुनती हैं। बता दें कि करण जौहर ने उन्हें शो में आने के लिए इनवाइट किया था जिसपर कंगना ने कहा कि मुझे बुलाया जाता है क्योंकि मैं वहां जाने की काबिलियत रखती हूं, किसी ने मेरी कोई मदद नहीं की, मैंने अपने बलबूते पर इंडस्ट्री में पैर जमाए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।