फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

My Birthday Song, नाम जितना स्वीट और ट्रेलर उतना खतरनाक, सलमान ने किया ट्वीट

Thu, 04 Jan 2018 03:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Jan 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
director samir soni film my birthday song trailer released
my birthday song

एक्टर समीर सोनी अब बतौर डायरेक्टर डेब्यू करने वाले हैं। उनकी पहली फिल्म 'माई बर्थडे सॉन्‍ग' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। ट्रेलर सस्पेंस से भरपूर है। 



पढ़ें: टाइगर फिर 'बागी' होने को तैयार, पर्दे पर आने की तारीख तय

यह फिल्‍म 19 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्‍म में संजय सूरी और बिग बॉस में नजर आईं नोरा फातेही नजर आएंगे। साथ ही मिस इंडिया ऑस्ट्रेलिया रह चुकीं जेनिया भी दिखेंगी। ट्रेलर देखकर अंदाजा लग रहा है फिल्म एक साइकलॉजिकल थ्रिलर होगी। जिसकी कहानी काफी उलझाने वाली है। आप भी देखें ट्रेलर।

director samir soni film my birthday song trailer released
sanjay suri

फिल्म की कहानी एक 40 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। ये किरदार संजय सूरी निभा रहे हैं। फिल्म की खास बात ये भी है कि सलमान खान ने इसका ट्रेलर ट्विटर पर शेयर किया है और फिल्म की टीम को बधाई दी है।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
director samir soni film my birthday song trailer released
my birthday song
ट्रेलर के एक सीन में एक लड़की, संजय सूरी पर एक्‍सट्रामेरिटल अफेयर का इल्‍जाम लगाती हैं। वहीं ट्रेलर का बैकग्राउंड साउंड रोंगटे खड़े कर देने वाला है, हालांकि फिल्म दर्शकों को कितनी रास आएगी ये तो 19 जनवरी को ही पता चलेगा। वहीं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्रेलर की काफी तारीफ की है।
 

 
विज्ञापन
director samir soni film my birthday song trailer released
sanjay suri

इससे पहले एक इंटरव्यू में समीर सोनी ने कहा था कि फिल्म में नोरा फातेही एक सरप्राइज पैकेट की तरह होंगी। जिन्हें देखकर दर्शक भी चौंक जाएंगे। इस फिल्म को संजय सूरी और समीर सोनी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed