फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Animal: रणबीर कपूर को एनिमल में यह बात नहीं आई थी पसंद, संदीप रेड्डी वांगा ने किया बड़ा खुलासा

Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM IST
सार

संदीप रेड्डी ने हाल ही में बताया कि रणबीर को किसी सीन या डायलॉग पर आपत्ति नहीं थी। मगर, फिल्म के टाइटल क्रेडिट में उनके नाम के साथ जुड़े सुपरस्टार के टैग से भी उन्हें आपत्ति थी।

विज्ञापन
Director Sandeep Reddy Vanga Reveals Ranbir Kapoor did not like the Superstar Tag in Animal Film
संदीप रेड्डी वांगा-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की हालिया रिलीज फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म शुरुआत से ही खबरों में बनी हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर के अभिनय प्रदर्शन की खूब सराहना की गई। रणबीर कपूर के अलावा फिल्म में बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर जैसे बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म के कलाकारों के शानदार प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा है। संदीप रेड्डी ने हाल ही में बताया कि रणबीर को किसी सीन या डायलॉग पर आपत्ति नहीं थी। मगर, फिल्म के टाइटल क्रेडिट में उनके नाम के साथ जुड़े सुपरस्टार के टैग से भी उन्हें आपत्ति थी।

Director Sandeep Reddy Vanga Reveals Ranbir Kapoor did not like the Superstar Tag in Animal Film
रणबीर कपूर{ एनिमल} - फोटो : अमर उजाला

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल में कई बोल्ड सीन्स देखने को मिले हैं, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। एनिमल में तृप्ति डिमरी के बोल्ड सीन खूब चर्चा में रहे। फिल्म के निर्देशक ने हाल ही में एक बातचीत में सुपरस्टार टैग के बारे में बात करते हुए कहा, 'उन्हें यह बिल्कुल पसंद नहीं आया था। मैं ऑडियो टीजर में सुपरस्टार टैग लगाने जा रहा था। उन्होंने देखा और कहा, नहीं आप इसे निकालो। इसे साउथ में में करते हैं लेकिन यहां नहीं। मैंने उनसे कहा कि रणबीर यह मेरी भावना है, मेरा विश्वास है। तीन साल तक हमने साथ काम किया, यही एकमात्र चीज थी जिससे रणबीर ने करने से इंकार कर दिया था।' 

पति राघव संग परिणीति ने मनाया क्रिसमस

Director Sandeep Reddy Vanga Reveals Ranbir Kapoor did not like the Superstar Tag in Animal Film
रणबीर कपूर, बॉबी देओल, संदीप रेड्डी वांगा - फोटो : अमर उजाला

निर्देशक ने आगे कहा, 'उन्होंने कभी किसी चीज के लिए न नहीं कहा था, जब तक फिल्म का पोस्टर आया, मैंने उनसे कहा कि अगर आप इसके लिए मना भी करेंगे। तो भी मैं इसे लगाने जा रहा हूं। यह मेरी भावना है, कि वह एक सुपरस्टार हैं।' संदीप रेड्डी वांगा ने कहा, मैंने हैदराबाद में उनकी फिल्में देखी हैं और मैंने देखा है कि भीड़ उनके लिए जोर-जोर से चियरअप कर रही थी।'  

विज्ञापन
विज्ञापन
Director Sandeep Reddy Vanga Reveals Ranbir Kapoor did not like the Superstar Tag in Animal Film
संदीप वांगा रेड्डी, रणबीर कपूर - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि केवल एक स्टार का ही ऐसा स्वागत किया जाता है। बिना किसी कारण मुझे ऐसा महसूस हुआ, क्योंकि आप कुछ चीजों का कारण नहीं बता सकते है। मुझे लगा कि उन्हें सुपरस्टार का टैग दे दूं। किसी ने मुझसे नहीं पूछा कि हमने उन्हें यह टैग क्यों दिया। वह सोशल मीडिया पर नहीं हैं। अगर आपको उन्हें देखना है तो आपको काउंटर पर पैसे देने होंगे और थियेटर में उन्हें देखना होगा।'

विज्ञापन
Director Sandeep Reddy Vanga Reveals Ranbir Kapoor did not like the Superstar Tag in Animal Film
रणबीर कपूर{ एनिमल} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एनिमल के निर्देशक ने कहा, 'रणबीर कपूर बहुत सारे विज्ञापन भी नहीं करते इसलिए वह एक स्टार हैं।' बता दें कि एनिमल रणबीर के करियर की सबरे बड़ी फिल्म बनकर उभरी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। 

Juhi Chawla: 'डर' को 30 साल पूरे, शाहरुख की जगह आमिर का नाम सुनकर खुश हो गई थीं जूही, किया दिलचस्प खुलासा

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed