{"_id":"5ae156b04f1c1b66098b68f4","slug":"director-yogesh-raj-mishra-praise-kajal-raghwani-for-dabang-sarkar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बड़े डायरेक्टर से तारीफ सुन फूली नहीं समाई यह भोजपुरी एक्ट्रेस, बोलीं- मैंने 100 फीसदी दिया है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बड़े डायरेक्टर से तारीफ सुन फूली नहीं समाई यह भोजपुरी एक्ट्रेस, बोलीं- मैंने 100 फीसदी दिया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भोजपुरी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वालीं एक्ट्रेस काजल राघवानी की एक बड़े डायरेक्टर ने काफी तारीफ की है। डायरेक्टर की इस तारीफ हो सुनकर खुद काजल राघवानी भी फूली नहीं समा रही हैं। पता हो कि काजल राघवानी जल्द ही भोजपुरी फिल्म ‘दबंग सरकार’ में अपने दो आइटम डांस से दर्शकों को लुभाती नजर आएंगी।
2 of 4
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार फिल्म ‘दबंग सरकार’ के निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने काजल राघवानी के डांस की काफी तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि काजल राघवानी काफी बेहतरीन डांसर हैं। योगेश राज मिश्रा ने बताया कि काजल को कोई भी डांस स्टेप्स सिखाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता है। वह पहली बार में ही स्टेप्स सीख जाती हैं।
3 of 4
वहीं निर्देशक योगेश राज मिश्रा की इन तारीफों को सुनने के बाद काजल राघवानी ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा- 'मैं योगेश राज मिश्रा की फिल्म में भले ही गेस्ट एपीयरेंस के तौर पर हूं, लेकिन उनके साथ काम करके मुझे काफी अच्छा लग रहा है।' साथ ही काजल राघवानी ने कहा- 'उनकी फिल्म में मैंने अपना शत प्रतिशत दिया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
वहीं बात करें काजल राघवानी की अन्य फिल्म की तो हाल ही में यूट्यूब पर आई उनकी फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ को अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म को ऑनलाइन इतना सर्च किया जा रहा है कि यह यूट्यूब के टॉप ट्रेंड में चल रही थी।‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ में उनके साथ सुपरस्टार खेसारीलाल यादव मुख्य भूमिका में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।