{"_id":"5ba22b9f867a557ecc327924","slug":"disha-patani-and-tiger-shroff-tie-up-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर और दिशा के रिश्तों में बढ़ी कन्फ्यूजन, कहीं वजह ये तो नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर और दिशा के रिश्तों में बढ़ी कन्फ्यूजन, कहीं वजह ये तो नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कुछ दिनों से फिल्मी दुनिया में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के प्यार के रिश्ते को अलग-अलग खबरें हैं। कुछ कह रही हैं दोनों अलग हो गए जबकि कुछ का कहना है वे अब भी साथ हैं। पिछले दिनों दिशा का नाम ऋतिक रोशन से जुड़ा था जबकि कुछ समय से टाइगर श्रॉफ अपनी अगली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सेकेंड लीड हीरोइन तारा सुतारिया के नजदीक बताए जा रहे हैं।
2 of 4
Tiger Shroff and Disha Patani
हाल में ऋतिक, दिशा की नजदीकियों की चर्चा को हवा मिली थी तो दोनों ने इसका खंडन किया। तब कहा गया कि इन चर्चाओं ने टाइगर के दिल को ठेस पहुंचाई है। परंतु अब गॉसिप गलियारों में यह बात थमने का नाम नहीं ले रही कि टाइगर का ध्यान तारा पर है। यह बात दिशा को नागवार गुजरी।
3 of 4
disha patani and tiger shroff
इसी बात ने दिशा और टाइगर के बीच दरार पैदा कर दी। नतीजा है अलगाव। हालांकि दोनों सितारों ने कभी अपने रोमांस को मीडिया में स्वीकार नहीं किया परंतु यह कभी छुपा नहीं रहा। दोनों को कई मौकों पर साथ तो कभी परिवार के संग छुट्टियां बिताते देखा गया। यह भी कहा गया कि टाइगर की मां को दिशा पसंद नहीं हैं मगर समय के साथ उनकी दूरियां खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tiger Shroff
मगर तारा से टाइगर की नजदीकियों ने इस जोड़ी के रोमांटिक समीकरणों को बिगाड़ दिया है। दिशा की टाइगर से नाराजगी की पहली खबरें तब भी आई थीं जब बागी-2 की सफलता का पूरा श्रेय हीरो के नाम लिख दिया गया था। इसके बाद से दोनों के संबंधों में पहले वाली गर्माहट नहीं रह गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।