फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बागी 2' के बाद अब 'बागी 3' में भी नजर आएंगी दिशा पाटनी, फिल्म में होगा खास डांस नंबर

Thu, 19 Dec 2019 05:46 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 19 Dec 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani dance number will seen in Tiger Shroff Baaghi 3
Tiger Shroff, Disha Patani - फोटो : amar ujala mumbai

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकते हैं। 'बागी 2' में लीड रोल के बाद अब दिशा 'बागी 3' में भी नजर आने वाली हैं। हालांकि इस बार दिशा लीड रोल में नहीं बल्कि एक डांस नंबर में अपना जलवा बिखेरेंगी। फिल्म से जुड़ी नई जानकारी के अनुसार फिल्म में दिशा एक खास गाने में नजर आएंगी। यह फिल्म के एक अहम सीन का हिस्सा होगा। जल्द ही वह इस डांस नंबर की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि इस गाने में टाइगर उनके साथ नजर आएंगे या नहीं इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

Disha Patani dance number will seen in Tiger Shroff Baaghi 3
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, 'दिशा के डांस नंबर को सूट करने के लिए सिटी स्टूडियो में एक खास सेट तैयार किया गया है।  इस गाने में काफी सारी बैकग्राउंड डांसर्स भी दिशा का साथ निभाएंगी। पिछले डांस नंबर की तरह यह डांस नंबर भी फिल्म का एक अहम हिस्सा है और इस गाने के बाद फिल्म की कहानी आगे बढ़ेगी। मेकर्स की पूरी कोशिश रहेगी कि लोगों को यह गाना पसंद आए। गौरतलब है कि 'बागी 3' में इस बार टाइगर के अपोजिट दिशा नजर आएंगी। बीते दिनों दोनों सर्बिया में फिल्म के कुछ महत्वपूर्ण हिस्सों की शूटिंग कर वापस लौटे हैं। यह फिल्म अगले साल 6 मार्च को रिलीज हो सकती है।

Disha Patani dance number will seen in Tiger Shroff Baaghi 3
disha patani, tiger shroff - फोटो : social media

दिशा और टाइगर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जहां टाइगर पिछली बार 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'वॉर' में नजर आए थे। फिल्म में उनके अपोजिट ऋतिक रोशन थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की। इस फिल्म में टाइगर और ऋतिक के बीच शानदार फाइटिंग सीन्स देखने को मिले थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani dance number will seen in Tiger Shroff Baaghi 3
tiger shroff disha patani - फोटो : file photo

अब 'बागी' के मेकर्स की यह कोशिश है कि यह फिल्म फाइटिंग के मामले में 'वॉर' से अलग और बेहतर नजर आए। वहीं दिशा पाटनी की बात करें तो जहां वह पिछली बार सलमान खान की फिल्म 'भारत' में नजर आई थी। वहीं आने वाले दिनों में वह 'मलंग' और 'राधे' शामिल है। जहां 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर उनके अपोजिट होंगे तो वहीं 'राधे' में दिशा दूसरी बार सलमान खान के साथ नजर आएंगी। 

पढ़ें: नागरिकता कानून के खिलाफ ममता बनर्जी के साथ सड़क पर उतरीं नुसरत जहां,अब प्रदर्शनकारियों से की ये अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed