बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज से फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। इस समय उनकी फिल्म "एक विलेन रिटर्न्स" सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसको दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। फिलहाल एक्ट्रेस इस समय अपने लेटेस्ट ग्लैमरस शूट से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दिशा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्हें रैंप वॉक करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
Disha Patani: दिशा पाटनी ने दुल्हन की तरह घूंघट में किया रैंप वॉक, ऑफ शोल्डर ब्लाउज में दिखाया सिजलिंग अवतार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूंघट किए दुल्हन की तरह लगीं दिशा पाटनी
दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। उसमें एक्ट्रेस को शिमरी लहंगे में रैंप पर वॉक करते देखा जा सकता है। दुल्हन की तरह घूंघट लिए दिशा कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं वहीं ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस ने लुक में बोल्डनेस का तड़का लगाया है। वीडियो देखने के बाद फैंस खुद को तारीफ करने से नहीं रोक पा रहे हैं।
दिशा पाटनी की इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- आप बहुत खूबसूरत हो। वहीं दूसरे ने लिखा- स्टनिंग लुक। इसी तरह से अन्य यूजर्स भी दिल और फायर वाले इमॉटिकॉन्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। कुछ ही देर में दिशा के इस वीडियो पर दो लाख से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
बात करें "एक विलेन रिटर्न्स" को लेकर रिलीज से पहले जितना बज देखने को मिला था, फिल्म उस तरह से सिनेमाघरों में पहले दिन ही उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो पाई है। इसकी रिलीज डे ओपनिंग देखने से लग रहा है कि इसका बॉक्स ऑफिस पर सफर मुश्किल हो सकता है। 'एक विलेन रिटर्न्स' को करीब 80 करोड़ की लागत में बनाया गया है और इस हिसाब से पहले दिन तकरीबन 7 करोड़ की कमाई का आंकड़ा देखते हुए लग रहा है कि लागत निकालने के लिए इस फिल्म को जद्दोजहद करनी पड़ सकती है।