{"_id":"6058968c8ebc3ecfdd5427b7","slug":"disha-patani-modeling-days-photos-see-how-much-actress-has-changed-herself","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखतीं थी दिशा पाटनी, पुरानी तस्वीरें खोल देंगी सारे राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मॉडलिंग के दिनों में ऐसी दिखतीं थी दिशा पाटनी, पुरानी तस्वीरें खोल देंगी सारे राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Mon, 22 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
Link Copied
दिशा पाटनी बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री हैं जो अपनी खूबसूरती और फिट बॉडी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। दिशा की प्यारी सी मुस्कान ही लोगों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। दिशा अपनी क्यूटनेस और बोल्ड अदाओं से सबका दिल घायल कर देती हैं। हालांकि अपने करियर के शुरूआती दिनों में दिशा इतनी ग्लैमरस नहीं थीं और उनकी पुरानी तस्वीरें इस बात का सबूत हैं।
Trending Videos
2 of 5
दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
बॉलीवुड में आने के बाद बहुत से सितारों का अंदाज बदल जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ जो अब पहले से काफी ज्यादा बदल चुकी हैं। ये तस्वीरें उनके मॉडलिंग के समय की हैं जब दिशा आज के वक्त से बिल्कुल अलग दिखती थीं। आज दिशा बेहद हॉट और ग्लमैरस नजर आती हैं, लेकिन मॉडलिंग के दिनों में वो बेहद साधारण लगती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
दिशा पटानी
- फोटो : twitter
दिशा की ये तस्वीरें फैंस के लिए हैरान कर देने वाली हैं। आपको बता दें कि दिशा ने अपने मॉडलिंग के दिनों में कई फोटोशूट साड़ी में करवाए थे। दिशा इतनी स्लिम ट्रिम नहीं थीं जितनी अब दिखती हैं। दिशा पहले सिर्फ प्यारी नजर आती थीं, लेकिन अब उन्होंने वर्कआउट करके शानदार बॉडी बना ली है और अक्सर वो अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आती हैं।
4 of 5
दिशा पटानी
- फोटो : twitter
दिशा ने अपने करियर की शुरूआत दक्षिण भारतीय फिल्म 'लोफर' से की थी। ये फिल्म साल 2015 में आई थी। फिल्मों में आने से पहले दिशा कई एड फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। इसके बाद साल 2016 में उन्हें फिल्म 'एमएस धोनी' में काम करने का मौका मिला था। इस फिल्म में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट नजर आईं थीं।
विज्ञापन
5 of 5
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी
- फोटो : Instagram
एमएस धोनी फिल्म में दिशा ने धोनी की पहली गर्लफ्रेंड प्रियंका का किरदार निभाया था और अपनी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लिया था। इसके बाद दिशा को फिल्म 'बागी 2' में टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कास्ट किया गया था। टाइगर के साथ उनकी जोड़ी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी काफी पसंद की जाती है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा बहुत जल्द सलमान खान के साथ फिल्म राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई में अहम किरदार निभाती नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।