सब्सक्राइब करें

Disha Patani: टाइगर श्रॉफ का हॉट लुक देखते ही दिशा पाटनी ने खोया होश, फोटो शेयर कर कह दी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Wed, 09 Feb 2022 12:07 PM IST
विज्ञापन
Disha Patani praised Tiger Shroff's look in Bade Miyan Chote Miyan
दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

बॉलीवुड में स्टार किड्स का आना कोई नई बात नहीं है लेकिन स्टार किड बनकर आना और लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना लेना जरूर अलग माना जाता है। ऐसे ही एक स्टार किड हैं टाइगर श्रॉफ। वह अपनी फिटनेस को लेकर तो हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार साथ में पहली बार फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में काम रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रोमो रिलीज किया गया है। इसी प्रोमो से टाइगर की एक फोटो शेयर कर उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री दिशा पाटनी ने उनकी तारीफ की है। 

Trending Videos
Disha Patani praised Tiger Shroff's look in Bade Miyan Chote Miyan
टाइगर एंड दिशा - फोटो : Instagram

दिशा हुईं टाइगर से इंप्रैस
अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर टाइगर के इस लुक की एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए लिखा "टाइगर तुम बहुत हॉट है।" दिशा अक्सर अपने कथित बॉयफ्रेंड टाइगर की तारीफें सोशल मीडिया पर करती दिखाई देती हैं। इस बी-टाउन कपल ने अभी तक अपने इस रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani praised Tiger Shroff's look in Bade Miyan Chote Miyan
टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

टाइगर ने शेयर किया प्रोमो
अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, "डबल एक्शन धमाका, तैयार हो बड़े भैया। तो खिलाड़ियों की तरह दिखाएं हीरोपंती? मैं आप सभी के सामने पेश करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, अब तक का सबसे बड़ा एक्शन एंटरटेनर।" इसमें अक्षय और टाइगर एक अंधेरी टनल में लोगों से लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)



 
Disha Patani praised Tiger Shroff's look in Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार - फोटो : instagram

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी 
टाइगर के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म के बारे में जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्विटर पर इस प्रोमो को शेयर किया और लिखा,"टाइगर जिस साल तुमने इस दुनिया में डेब्यू किया, मैंने फिल्मों में डेब्यू किया। क्या फिर भी मुकाबला करोगे छोटे मियां? चलो तो फिर हो जाए फुल-ऑन एक्शन। टाइगर और मैं लेकर आ रहे हैं बड़े मियां छोटे मियां क्रिसमस 2023 में।"

 


 
विज्ञापन
Disha Patani praised Tiger Shroff's look in Bade Miyan Chote Miyan
अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ - फोटो : social media

पहली बार दिखेगी 'बड़े मियां छोटे मियां' की जोड़ी
इस फिल्म में पहली बार ऐसा होने जा रहा है कि अक्षय और टाइगर एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे। डायरेक्टर अली अब्बास जफर की इस फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू हो रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed