दिशा पाटनी बॉलीवुड की हॉटेस्ट अभिनेत्रियों में से एक हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें देखकर आप भी इस बात का बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं कि आखिर उनके बारे में ऐसा क्यों कहा जाता है। एक बार फिर से दिशा का बोल्ड लुक सामने आया है।
वायरल हुई दिशा पाटनी की डीप नेक ड्रेस वाली तस्वीर, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने किया ये कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तस्वीर में दिशा पाटनी ने डीप नेक फ्लोरल प्रिंट की ड्रेस पहनी है। वो कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप कर रखा है। साथ ही चेहरे पर बिखरे उनके बाल उनके ग्लैमरस लुक को पूरा कर रहे हैं।
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
दिशा की इस तस्वीर पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया है। दिशा और कृष्णा काफी अच्छी दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी बॉन्डिंग दिखती हैं। दोनों ही एक दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करती रहती हैं। कृष्णा ने दिशा की तारीफ करते हुए लिखा- Guuurrrlll, इसके साथ ही उन्होंने हॉटनेस का इमोजी पोस्ट किया।
A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on
याद दिला दें कि बीते दिनों कृष्णा की तस्वीरें भी चर्चा में रहीं। कृष्णा ने जो तस्वीरें साझा की थीं उसमें वो गीले बालों के साथ नजर आईं। लाइट मेकअप के साथ वो कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रही हैं। तस्वीर पर दिशा पाटनी ने कमेंट किया- 'बहुत सुंदर।'
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on
दिशा पाटनी की फिल्मों की बात करें तो वो इसी साल रिलीज हुई 'मलंग' में नजर आई थीं। इसके अलावा 'बागी 3' में स्पेशल अपीयरेंस में दिखी थीं। दिशा की आने वाली फिल्म सलमान खान के अपोजिट 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' है। फिल्म ईद के मौके पर बड़े पर्दे पर आनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसकी रिलीज डेट टाल दी गई।