फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिशा पाटनी ने साझा की मालदीव से बिकिनी तस्वीर, टाइगर और कृष्णा श्रॉफ ने दिया रिएक्शन

Fri, 20 Nov 2020 09:51 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 20 Nov 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
Disha Patani swimsuit picture from Maldives Tiger Shroff and Krishna Shroff reaction
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani

दिशा पाटनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं। जहां से वे लगातार ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरें साझा कर रही हैं। दिशा पाटनी के साथ उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी मालदीव में हैं। दोनों फेस्टिव सीजन को सेलिब्रेट करने के लिए एक साथ रवाना हुए थे।

Disha Patani swimsuit picture from Maldives Tiger Shroff and Krishna Shroff reaction
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani

एक बार फिर से दिशा पाटनी ने मालदीव से अपनी बिकिनी तस्वीर पोस्ट की है। इसमें उनकी अदाएं देखते ही बनती है। उन्होंने आसमानी रंग की बिकिनी पहनी है और हाथों से बालों को ऊपर उठा रखा है। उनका चेहरा सूरज की ओर है।

Disha Patani swimsuit picture from Maldives Tiger Shroff and Krishna Shroff reaction
दिशा पाटनी की तस्वीर पर कमेंट्स - फोटो : instagram/dishapatani

दिशा की तस्वीर पर बॉलीवुड सितारों सहित उनके लाखों प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी है। तस्वीर को टाइगर श्रॉफ ने लाइक किया है। वहीं टाइगर की बहन और दिशा की बहुच अच्छी दोस्त कृष्णा श्रॉफ ने लिखा कि ‘प्रेरित करने वाली’। कृष्णा के कमेंट पर दिशा ने लिखा, ‘नहीं आप हैं’। साथ ही हार्ट वाला इमोजी बनाया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

विज्ञापन
विज्ञापन
Disha Patani swimsuit picture from Maldives Tiger Shroff and Krishna Shroff reaction
दिशा पाटनी, कृष्णा श्रॉफ - फोटो : instagram/dishapatani, kishushroff

दिशा पाटनी अपने अभिनय के साथ साथ अपनी बोल्ड अदाओं के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी ग्लैमरस तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इससे पहले भी दिशा ने मालदीव से बिकिनी पहने तस्वीरें साझा की थीं। जिस पर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया था। तस्वीरों में दिशा बीच पर हैं और लाल रंग की बिकिनी पहने हुए हैं। कृष्णा श्रॉफ ने कमेंट किया- ‘बहुत ज्यादा’। इसके साथ उन्होंने हॉटनेस को जाहिर करता हुआ इमोजी पोस्ट किया।

विज्ञापन
Disha Patani swimsuit picture from Maldives Tiger Shroff and Krishna Shroff reaction
दिशा पाटनी - फोटो : instagram/dishapatani

बात करें दिशा पाटनी की फिल्मों की तो वह बतौर मुख्य अभिनेत्री आखिरी बार फिल्म मलंग में नजर आई थीं। इसके अलावा वह भारत, बागी 2 और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आ चुकी हैं। इन सभी फिल्मों में दिशा पाटनी के अभिनय को पसंद किया गया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडस्ट्री की फिल्म से की थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed