सब्सक्राइब करें

14वीं मंजिल से गिरकर सेलिब्रिटी मैनेजर की हुई थी मौत, सोनाक्षी- भारती सहित इन सितारों ने दी श्रद्धांजलि

एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 10 Jun 2020 11:14 AM IST
विज्ञापन
disha salian death bollywood celebrities condolences to family
सोनाक्षी सिन्हा, दिशा सालियान, भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारों की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियन की बिल्डिंग के 14वें मंजिल से गिरकर मौत हो गई। घटना के दिन दिशा मलाड में एक बिल्डिंग में थीं। वो सुशांत सिंह राजपूत, वरुण शर्मा और भारती सिंह समेत दूसरे सितारों की मैनेजर रह चुकी थीं। उनके निधन की खबर सुनकर सितारों को भी यकीन नहीं आ रहा है। सोनाक्षी सिन्हा, भारती सिंह, सुशांत सिंह राजपूत सहित अन्य सितारों ने दिशा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Trending Videos
disha salian death bollywood celebrities condolences to family
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट लिखकर दिशा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि 'यह बेहद ही दिल दहला देने वाली खबर है। दिशा के परिवार और दोस्तों को मेरी गहरी संवेदना। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
disha salian death bollywood celebrities condolences to family
दिशा सालियान और वरुण शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता वरुण शर्मा ने दिशा के साथ की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पास कहने को शब्द नहीं है। स्पीचलेस। यह सच नहीं लग रहा है। ढेर सारी यादें। बहुत ही प्यारी इंसान और अच्छी दोस्त। तुम्हारे चेहरे पर वह मुस्कान हमेशा रहती थी और रोज की दिक्कतों को भी आसानी से हैंडल कर लेती थीं। तुम्हारी बहुत याद आएगी। परिवार के लिए दुआएं। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है, दिशा तुम चली गई हो। बहुत जल्दी चली गई हो।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Am at a loss of words . Speechless. Numb . It all looks unreal .So many memories. Such a lovely person and a dear friend . You always wore that smile everyday , and with such kindness you dealt with everything that came your way . You will be deeply missed.Prayers and Strength to the Family. I still can’t believe Disha you’re gone. Gone too Soon💔

A post shared by Varun Sharma (@fukravarun) on

disha salian death bollywood celebrities condolences to family
वरुण शर्मा के पोस्ट पर सोनाक्षी का कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण के इस पोस्ट पर कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सोनाक्षी सिन्हा ने कमेंट किया, 'तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।' ऋचा चड्ढा लिखती हैं, 'दुखद, यकीन नहीं आ रहा।' अभिनेत्री मौनी रॉय ने कहा, 'अभी भी यकीन नहीं आ रहा। उसकी आत्मा को शांति मिले।'

विज्ञापन
disha salian death bollywood celebrities condolences to family
भारती सिंह का पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा के उठाए इस कदम से उनसे जुड़े सभी लोग बहुत दुखी हैं। इस घटना पर कॉमेडियन भारती सिंह ने हैरानी जताते हुए कहा कि दिशा उनकी आठ साल पहले मैनेजर हुआ करती थीं। उन्होंने बताया, 'वह मेरे साथ तब जुड़ी जब मैं 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के पहले सीजन को होस्ट कर रही थी। उसने मेरे साथ डेढ़-दो साल काम किया था। वह एक बेहद मेहनती और स्वभाव से सौम्य लड़की थी। उसे ऊंची आवाज में बात करना नहीं आता था। मैनेजर न होने के बावजूद भी मेरी कभी-कभार दिशा से बात होती थी और वह अक्सर मेरा हालचाल पूछती थी। यह खबर सुनकर मैं हैरान हूं कि आखिर क्या हुआ होगा कि दिशा को अपनी जान गंवानी पड़ी।'

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed