सब्सक्राइब करें

मीका सिंह का जन्मदिन और कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, पांच खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 08:00 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh Birthday Javed Akhtar Shabana Azmi Payal Rohatgi Shehnaz Gill Anupam Kher Bollywood Five News
मीका सिंह, अनुपम खेर - फोटो : Social Media

बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार मीका सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका का जन्म 10 जून 1977 को हुा था। उनका असली नाम अमरीक सिंह है। मीका ने अपने करियर की शुरुआत भजन गायक के रूप में की थी। उन्होंने मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी गीत गाए हैं। मीका ने कई टेलीविजन शोज में जज की भूमिका निभाई है। इसके अलावा मीका का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। मीका ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने अक्षय से लेकर सलमान खान तक के लिए गाने गाए हैं।



Mika Singh Birthday: मीका सिंह ने दिए हैं बॉलीवुड को बेहतरीन गाने, इन 10 गानों को सुन आपको भी हो जाएगा यकीन

Trending Videos
Mika Singh Birthday Javed Akhtar Shabana Azmi Payal Rohatgi Shehnaz Gill Anupam Kher Bollywood Five News
Shabana Azmi and Javed Akhtar - फोटो : twitter

जावेद अख्तर को जब रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार मिला तो उनके कुछ आलोचकों ने सोशल मीडिया पर गलत जानकारी साझा कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। आलोचकों ने सोशल मीडिया पर यह अफवाह फैलानी शुरू कर दी कि जावेद अख्तर को रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड 2020 से सम्मानित नहीं किया गया बल्कि वह इसके लिए सिर्फ नामांकित हुए थे। अब इस पूरे मामले में शबाना आजमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर जावेद अख्तर के रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड पर उठे सवाल, शबाना आजमी ने ऐसे की बोलती बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh Birthday Javed Akhtar Shabana Azmi Payal Rohatgi Shehnaz Gill Anupam Kher Bollywood Five News
Payal Rohatgi

पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड होने के बाद से ही उनके फैंस ने #SupportPayalRohatgi के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। मामला था दिल्ली हिंसा मामले में गिरफ्तार जामिया मिलिया इस्मलिया की एमफिल छात्रा सफूरा जरगर पर टिप्पणी करने का। इसके बाद ट्विटर पर काफी हंगामा मचा और उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। अब उनका अकाउंट एक बार फिर से एक्टिवेट कर दिया गया है। जिसके बाद पायल ने ट्वीट कर गुस्सा निकाला।

विवादित ट्वीट के बाद पायल रोहतगी का ट्विटर अकाउंट हुआ था सस्पेंड, रिस्टोर होते ही ऐसे निकाला गुस्सा

Mika Singh Birthday Javed Akhtar Shabana Azmi Payal Rohatgi Shehnaz Gill Anupam Kher Bollywood Five News
पिता के साथ शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया

यौन शोषण के आरोपों के बीच अब शहनाज के पिता ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट साझा किए हैं उन्हें देख लग रहा है कि उन्हें इस मामले में क्लीन चिट मिल गई है। शहनाज के पिता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तीन दिन पहले संतोख ने अपनी एक तस्वीर साझा की जिसके साथ उन्होंने लिखा, 'थोड़ा टाइम लगा लेकिन सच्चाई की जीत हुई'।

यौन शोषण के आरोपों के बीच शहनाज के पिता ने साझा की तस्वीरें, लिखा- 'थोड़ा टाइम लगा लेकिन...'

विज्ञापन
Mika Singh Birthday Javed Akhtar Shabana Azmi Payal Rohatgi Shehnaz Gill Anupam Kher Bollywood Five News
अनुपम खेर - फोटो : Social Media

अभिनेता अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अनुपम अक्सर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो, पोस्ट और तस्वीरों के माध्यम से देते रहते हैं। अब हाल ही में अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो के माध्यम से कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या के मामले पर गुस्सा जाहिर किया है। अनुपम खेर ने इस दौरान नब्बे के दशक में हुई कश्मीरी पंडितों की हत्या के मामले को याद किया।

VIDEO: कश्मीरी पंडित सरपंच की हत्या पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, कहा- 'फिर से नब्बे का दशक

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed