सब्सक्राइब करें

Mika Singh Birthday: मीका सिंह ने दिए हैं बॉलीवुड को बेहतरीन गाने, इन 10 गानों को सुन आपको भी हो जाएगा यकीन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 10 Jun 2020 05:52 AM IST
विज्ञापन
Mika Singh Birthday Special Top 10 Bollywood Songs of Mika
मीका सिंह बर्थडे - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में शुमार मीका सिंह आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका सिंह का असली नाम अमरीक सिंह है। मीका ने अपने करियर की शुरुआत भजन गायक के रूप में की थी। उन्होंने मराठी, बंगाली, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी गीत गाए हैं। मीका ने कई टेलीविजन शोज में जज की भूमिका निभाई हैं। इसके अलावा मीका का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। मीका ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। उन्होंने अक्षय से लेकर सलमान खान तक के लिए गाने गाए हैं। मीका के जन्मदिन पर आपको सुनाते हैं उनके 10 सुपरहिट गाने...

Trending Videos
Mika Singh Birthday Special Top 10 Bollywood Songs of Mika
अपना सपना मनी मनी - फोटो : Social Media

दिल में बजी गिटार 
फिल्म- अपना सपना मनी मनी (2006)

मीका ने यूं तो बॉलीवुड को कई गाने दिए हैं। लेकिन उनके कुछ गाने ऐसे हैं जो आज तक लोगों की जुबां पर हैं। इन्हीं में से एक गाना है फिल्म 'अपना सपना मनी मनी' का गाना देखा जो तुझे यार दिल में बजी गिटार...

विज्ञापन
विज्ञापन
Mika Singh Birthday Special Top 10 Bollywood Songs of Mika
jab we met

मौजा ही मौजा 
फिल्म- जब वी मेट (2007)

करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' लोगों को खूब पसंद आई थी। इसी के साथ इस फिल्म के गाने भी काफी पसंद किए गए थे। इस फिल्म का गाना मौजा ही मौजा आज भी हर पार्टी की शान होता है।

Mika Singh Birthday Special Top 10 Bollywood Songs of Mika
इश्किया - फोटो : Social Media

इबन-ए-बतूता 
फिल्म- इश्किया (2009)

फिल्म 'इश्किया' का गाना इबन-ए-बतूता को फिल्म की रिलीज के समय से खूब पसंद किया गया था। ये गाना आज भी खूब पसंद किया जाता है।

विज्ञापन
Mika Singh Birthday Special Top 10 Bollywood Songs of Mika
रेडी - फोटो : Social Media

ढिंक चिका 
फिल्म- रेडी (2011)

सलमान खान और आसिन की फिल्म 'रेडी' का गाना ढिंक चिका लोगों को खूब पसंद आया था। ये गाना आज भी कई पार्टीज और डीजे में बजता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed